Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    पहली बार हिमालय की कंदराओं में आज से भाजपा का ट्रेनिंग कैंप, आदि कैलास मंदिर में हुई पूजा और योगाभ्यास

    Updated: Fri, 15 May 2026 10:09 AM (GMT+05:30)

    भाजपा कार्यकर्ताओं ने चीन सीमा पर स्थित आदि कैलास में शिव मंदिर में पूजा-अर्चना की और 15000 फीट की ऊंचाई पर योगाभ्यास किया। ...और पढ़ें

    HighLights

    1. भाजपा कार्यकर्ताओं ने आदि कैलास में की शिव पूजा

    2. 15000 फीट की ऊंचाई पर सामूहिक योगाभ्यास संपन्न

    3. गुंजी में अब भाजपा का प्रशिक्षण वर्ग शुरू

    आदि कैलास से जागरण संवाददाता। चीन सीमा से लगे आदि कैलास, गुंजी में यूं तो इन दिनों हर हर महादेव के जायघोष लग रहे हैं परंतु शुक्रवार की सुबह लगभग 15000 फीट की ऊंचाई पर स्थित आदि कैलास महादेव के साथ जय श्री राम और भारत माता की जय के नारे भी गूंज रहे थे। अवसर था भाजपा के उत्तराखंड में चीन सीमा पर आयोजित प्रशिक्षण वर्ग का।

    सुबह पौ फटते ही गुंजी से सैंकड़ों भाजपा नेता और कार्यकर्ता 39 किमी दूर आदि कैलास को रवाना हुए। आसमान बादलों से घिरा था और तेज ठंडी हवाए थी। आदि कैलास मंदिर में पूजा अर्चना के बाद सामूहिक योगाभ्यास हुआ। कुछ ही देर बाद मौसम बदला और आदि कैलास के दर्शन हुए।

    दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग का शुभारंभ

    कार्यकर्ता वापस गुंजी लौटे। भाजपा का दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग का शुभारंभ हुआ। प्रथम सत्र को राष्ट्रीय सह महामंत्री शिव प्रकाश ने सम्बोधित किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं को जनसंघ और भाजपा के जन्म होने का कारण बताया। विश्व की राजनीति का जिक्र करते हुए कहा कि विश्व में पूंजीवाद, साम्यवाद और तीसरा समाजवाद तीन विचार थे।

    ये विचार सामान्यतया व्यक्तिवादी विचार हैं। उन्होंने कहा कि भारत को अपनी सोच से चलना था। भारतीय चिंतन शरीर, मन और बुद्धि तीनों पर सोचता है। व्यक्ति समाज का अंग है। वह अकेले नहीं है समाज के साथ है। अपने सम्बोधन में उन्होंने पंडित दीनदयाल के एकात्मवाद के बारे कार्यकर्ताओें को बताया। भारत की संस्कृति जोड़ने और भारत माता के उत्थान की है।

    खबरें और भी

    इस अवसर पर केंद्रीय सड़क परिवहन राज्य मंत्री अजय टम्टा, हर्ष मल्होत्रा, विधायक बिशन सिंह चुफाल, भाजपा प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार, जिलाध्यक्ष गिरीश जोशी, मेयर पिथौरागढ़ कल्पना देवलाल, प्रदेश मंत्री दीपिका बोहरा, पूर्व पालिकध्यक्ष कमला चुफाल, पूर्व पालिकाध्यक्ष राजेंद्र रावत, जगत सिंह खाती, दर्जा राज्य मंत्री अशोक नबियाल, गणेश भंडारी, धन सिंह धामी, महेन्द्र बुदियाल, ब्लाक प्रमुख महिमन कन्याल, प्रदीप रावत,राकेश देवलाल, पूर्व जिलाध्यक्ष देवी दत्त जोशी, मथुरा दत्त जोशी, कोमल मेहता सहित सैंकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

    यह भी पढ़ें- चीन सीमा के करीब भाजपा दिखाएगी दम, आदि कैलास के पास 10,500 फीट पर लगेगा पार्टी का प्रशिक्षण शिविर

    यह भी पढ़ें- आदि कैलास यात्रा: लिपुलेख मार्ग बंद होने से घंटों फंसे रहे यात्री, व्यास घाटी में चीन सीमा संपर्क भंग