पिथौरागढ़ के अमित द्विवेदी 24 साल की उम्र में बने उप जिलाधिकारी, क्षेत्र में जश्न
पिथौरागढ़ के मुनस्यारी विकासखंड के बमनगांव क्विटी निवासी अमित द्विवेदी ने उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की परीक्षा उत्तीर्ण कर उप जिलाधिकारी का पद हासिल किय ...और पढ़ें

मुनस्यारी विकासखंड के ग्राम बमनगांव क्विटी निवासी अमित द्विवेदी।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
संवाद सहयोगी, पिथौरागढ़। मुनस्यारी विकासखंड के ग्राम बमनगांव क्विटी निवासी हरीश चंद्र द्विवेदी के पुत्र अमित द्विवेदी ने उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की परीक्षा उत्तीर्ण कर उप जिलाधिकारी पद पर चयनित होकर क्षेत्र एवं जनपद का नाम रोशन किया है, जिसको लेकर क्षेत्र में खुशी की लहर है।
अमित की इस उपलब्धि पर ग्राम प्रधान शांति द्विवेदी, पूर्व प्रधान ओम प्रकाश द्विवेदी सहित क्षेत्र के तमाम जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने उन्हें और परिवार को शुभकामनाएं दी हैं।
महज 24 वर्ष की आयु में अमित द्विवेदी ने अपनी मेहनत, लगन और प्रतिभा के बल पर कई महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की हैं।
इससे पूर्व वे उत्तराखंड में क्लर्क, वीपीडीओ, पटवारी तथा वर्तमान में सचिवालय में समीक्षा अधिकारी के पद पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। क्षेत्रवासियों ने उनकी इस उपलब्धि को युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बताया है।
कनालीछीना के प्रवीण दिगारी बने उप शिक्षा अधिकारी
पिथौरागढ़। देश की आजादी के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले स्वतंत्रता संग्राम सेनानी माधौ सिंह दिगारी के पौत्र प्रवीण सिंह दिगारी ने पीसीएस परीक्षा उत्तीर्ण की है।
उनका चयन उप शिक्षा अधिकारी पद के लिए हुआ है। उनके चयन से क्षेत्र में खुशी की लहर है।
मूल रूप से कनालीछीना विकासखंड के रीठगाड़ा निवासी प्रवीण सिंह दिगारी ने प्रारंभिक शिक्षा सरस्वती शिशु मंदिर कनालीछीना से प्राप्त की है। उन्होंने इंटरमीडिएट की परीक्षा दयासागर इंटर कालेज से प्राप्त की है।
उन्होंने ग्राफिक ऐरा एकेडमी देहरादून से सिविल ट्रेड से बीटेक और गोविंद बल्लभ पंत विवि से हाइड्रोजनिक इंजीनियिरंग की है।
उनके पिता विक्रम सिंह दिगारी राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बिण में व्यायाम शिक्षक के पद पर कार्यरत हैं।
उनकी माता निर्मला दिगारी राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय न्वाली में अंग्रेजी की शिक्षिका हैं। प्रवीण ने अपनी सफलता का श्रेय परिजनों को दिया है।
यह भी पढ़ें- Uttarakhand PCS Topper: रामनगर की कृतिका कुलाश्री बनीं वित्त अधिकारी, पीसीएस परीक्षा में लहराया परचम
यह भी पढ़ें- Uttarakhand PCS Topper: यूकेपीएससी की परीक्षा में अदिति पुनेठा ने हासिल किया पहला स्थान, बनीं डिप्टी एसपी