विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 29, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

एनएच 74 में प्रदेश सरकार की नियत में खोट: प्रीतम सिंह

By Sunil NegiEdited By:
Updated: Wed, 31 May 2017 04:01 AM (IST)

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि एनएच 74 के मामले में प्रदेश सरकार यू टर्न ले चुकी है। सरकार की नियत में खोट है।

एनएच 74 में प्रदेश सरकार की नियत में खोट: प्रीतम सिंह
एनएच 74 में प्रदेश सरकार की नियत में खोट: प्रीतम सिंह

पिथौरागढ़, [जेएनएन]: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि एनएच 74 के मामले में प्रदेश सरकार यू टर्न ले चुकी है। सरकार की नियत में खोट है। कार्रवाई के नाम पर अब जांच की बात हो रही है। प्रदेश सरकार शराब माफियाओं के आगे नतमस्तक है। उनके इशारों पर नाच रही है।

प्रदेश अध्यक्ष सोमवार को पिथौरागढ़ के लोनिवि विश्राम गृह में पत्रकारों के साथ वार्ता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार तीन सालों में अच्छे दिन नहीं ला सकी है। केवल जुमलों पर सरकार चल रही है। कश्मीर अशांत है और सीमा पर जवान शहीद हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि तीन साल के भीतर देश में बेरोजगारी बढ़ी है। महंगाई भी चरम पर है। अच्छे दिनों का सपना दिखा कर सत्ता पाने वाली भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार को कांग्रेस ने छह माह का समय दिया है। छह माह के भीतर यदि सरकार ने जनता से किए वायदे पूरे नहीं किए तो कांग्रेस सड़क से लेकर सदन तक सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल देगी। उन्होंने कहा कि पार्टी ने उन्हें जिम्मेदारी सौंपी है। पार्टी कार्यकर्ताओं से मिल कर उनकी राय ली जा रही है। पार्टी के भीतर कोई गुटबाजी नहीं है। प्रत्येक जिले और ब्लॉक में कार्यकर्ताओं के सम्मेलन कर कार्यकर्ताओं की राय ली जाएगी। पिथौरागढ़ से इसकी शुरुआत की जा रही है।

 यह भी पढ़ें: उत्तराखंडः बसपा ने घोषित की चार जिलों की कार्यकारिणी

यह भी पढ़ें: हरीश रावत ने सोशल मीडिया से इशारों में किया सीएम को आगाह

यह भी पढ़ें: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा, पार्टी में नहीं है गुटबाजी