उत्तराखंड के धारचूला में भारी बारिश, पुल बहा; चीन सीमा से संपर्क कटा
उत्तराखंड के धारचूला में भारी बारिश से टनकपुर-तवाघाट हाईवे, आदि कैलाश और लिपुलेख मार्ग बंद हो गए हैं, जिससे चीन सीमा का संपर्क टूट गया और कई गांव अलग- ...और पढ़ें

तवाघाट के पास दरकी चट्टान। जागरण

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, पिथौरागढ़। शुक्रवार की रात को उत्तराखंड के धारचूला क्षेत्र में हुई भारी वर्षा ने आपदा की दस्तक दे दी है। टनकपुर तवाघाट हाईवे तवाघाट पास चट्टाने खिसक जाने से बंद हो गया। आदि कैलास मार्ग में मलघाट के पास पहाड़ के तरफ से पत्थर गिर रहे हैं।
तवाघाट लिपूलेख यानि कैलास मानसरोवर यात्रा मार्ग बंद है। चीन सीमा को जोड़ने वाला तवाघाट-सोबला-तिदाग मार्ग पर चार-पांच स्थानों पर मलबा आने से बंद है। चीन सीमा का पूरी तरह संपर्क भंग पांच दर्जन से अधिक गांव अलग-अलग पड़े हुए हैं।
सात परिवारों में पूरी जाग कर बिताई रात
तहसील मुख्यालय धारचूला में भारी वर्षा से घटखोला से सीनियखोला जाने वाले मार्ग का पैदल पुल बह गया है। सीनियाखोला के पास रहने वाले सात परिवारों में पूरी रात जाग कर बिताई।
एनएच और दोनों सीमा मार्ग बंद होने से आदि कैलास यात्री भी फंसे हुए हैं। धारचूला से व्यास और दारमा घाटी को जाने वाले वाहन तवाघाट में ही हैं। क्षेत्र में बीती रात्रि 82 एमएम वर्षा हुई है।
यह भी पढ़ें- उत्तराखंड में आफत की बारिश: चारधाम और आदि कैलास यात्रा प्रभावित, 3 जिलों के लिए यलो अलर्ट
यह भी पढ़ें- पिथौरागढ़ में भारी बारिश से आदि कैलास यात्रा मार्ग में टूटी चट्टान, घंटों फंसे रहे यात्री