विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 16, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पिथौरागढ़ में स्विफ्ट कार खाई में गिरी चालक की मौत

By Sunil NegiEdited By:
Updated: Mon, 17 Apr 2017 06:01 AM (IST)

पिथौरागढ़ में टनकपुर तवाघाट हाईवे में रणगांव के पास एक कार खाई में गिरने से चालक की मौत हो गई, जबकि कार मालिक घायल हो गया।

पिथौरागढ़ में स्विफ्ट कार खाई में गिरी चालक की मौत
पिथौरागढ़ में स्विफ्ट कार खाई में गिरी चालक की मौत

पिथौरागढ़, [जेएनएन]: पिथौरागढ़ से डीडीहाट जा रही एक स्विफ्ट कार टनकपुर तवाघाट हाइवे में रणगांव के पास खाई में गिर गई। हादसे में कार चालक की मौत हो गई, जबकि कार मालिक गंभीर रूप से घायल हो गया।

शनिवार सांय स्विफ्ट कार (यूके 07 4424) पिथौरागढ़ से डीडीहाट जा रही थी। लगभग 38 किमी दूर रणगांव के पास कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। कार में सवार चालक दुर्गा राम (47 वर्ष) पुत्र खुशाल राम निवासी जीआईसी वार्ड डीडीहाट की मौके पर मौत हो गई। 

कार में सवार भुवन वर्मा पुत्र हीरा लाल वर्मा गंभीर घायल हो गया। कनालीछीना थाने से पहुंची। पुलिस ने घायल को खाई से निकाला। घायल को पिथौरागढ़ अस्पताल  भिजवाया गया। 

यह भी पढ़ें: साइकिल रैली के दौरान एक विदेशी प्रतिभागी दुर्घटना में घायल

यह भी पढ़ें: उत्‍तरकाशी में कार खाई में गिरी, दो लोग घायल

यह भी पढ़ें: बेकाबू ट्रक ने बाइक सवार को कुचला, मौके पर मौत