Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    लिपुलेख दर्रे से एक अगस्त से शुरू होगा भारत-चीन व्यापार, पहले दल में 20 कारोबारी जाएंगे तकलाकोट

    Updated: Sun, 26 Jul 2026 05:30 AM (IST)

    लिपुलेख दर्रे के माध्यम से भारत-चीन सीमा व्यापार 1 अगस्त से फिर से शुरू होगा, जिसमें पहले दल में 20 व्यापारी तकलाकोट जाएंगे। ...और पढ़ें

    यह तस्वीर AI जेनेरेटेड तस्वीर

    यह तस्वीर AI जेनेरेटेड तस्वीर

    HighLights

    1. 1 अगस्त से लिपुलेख दर्रे से भारत-चीन व्यापार शुरू।

    2. प्रथम दल में 20 व्यापारी तकलाकोट मंडी में जाएंगे।

    3. 2020 से बंद व्यापार चीन की स्वीकृति से फिर शुरू।

    संवाद सूत्र, पिथौरागढ़। वर्ष 2026 में लिपुलेख दर्रे के माध्यम से भारत-चीन सीमा व्यापार 1 अगस्त से शुरू होने जा रहा है। चीन सरकार के पुरंग काउंटी के नामित संपर्क अधिकारी लुओसांग ने ई-मेल से धारचूला प्रशासन को इसकी आधिकारिक स्वीकृति की पुष्टि की है। प्रथम दल के अंतर्गत कुल 20 व्यापारियों व सहायकों को चीन सीमा में प्रवेश करने की अनुमति प्रदान की गई है।

    उपजिलाधिकारी एवं अंतर्राष्ट्रीय व्यापार अधिकारी धारचूला आशीष जोशी द्वारा जारी आदेश के अनुसार, प्रथम चरण में केवल उन्हीं व्यापारियों को जाने की अनुमति मिलेगी जिनकी दुकानें या सामान वर्ष 2019 से तकलाकोट मंडी में स्थापित हैं। यह दल बिना नए सामान के सीमा में प्रवेश करेगा। चीनी पक्ष द्वारा व्यापारियों की पहचान पत्र के साथ सूची पुनः प्रेषित करने की अपेक्षा की गई है।

    प्रशासन ने भारत-चीन सीमा व्यापार समिति के पदाधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि निर्धारित मानकों के आधार पर 20 व्यापारियों व सहायकों की प्रमाणित सूची 27 जुलाई की पूर्वाह्न 11 बजे तक कार्यालय में जमा कराएं, ताकि अंतिम सूची प्रेषित की जा सके। इस फैसले से सीमांत व्यापारियों में हर्ष है।

    कोरोना के चलते वर्ष 2020 से भारत चीन व्यापार बंद था। इस बार भारत और चीन सरकारों की सहमति पर व्यापार आरंभ हो रहा है। एक जून से व्यापार होना था। वर्तमान तक तहसील कार्यालय द्वारा 134 व्यापारियों ओर सहायकों को ट्रेड पास मिल चुके हैं।

    खबरें और भी

    गत आठ जून को जब व्यापारियों का पहला दल तिब्बत जाने वाला था उसके पहले दिन चीन की तरफ से तकलाकोट मंडी में भारतीय व्यापारियों के लिए पर्याप्त दुकान और गोदाम नही होने की बात कहते हुए अगने संदेश तक व्यापारियों को तिब्बत नहीं भेजने को कहा गया था। इधर अब तकलाकोट से संदेश मिलने के बाद व्यापारियों में खुशी व्याप्त है। भारतीय व्यापारियों का माल गुंजी गोदामों में है।

    यह भी पढ़ें- उत्तराखंड में कार्बन क्रेडिट पर बड़ी पहल: नैबकान्स बनेगा नॉलेज पार्टनर