विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 19, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

चार हजार रुपए में मिल सकेगा पिथौरागढ़ से देहरादून का हवाई सफर

By Gaurav KalaEdited By:
Updated: Tue, 20 Dec 2016 07:30 AM (IST)

बुधवार 21 दिसंबर से हवाई सेवा शूरू हो रही है। सेवा पिथौरागढ़ से देहरादून तक होगी।

News Article Hero Image

पिथौरागढ़, [जेएनएन]: पिथौरागढ़ स्थित नैनी सैनी हवाई पट्टी में बुधवार 21 दिसंबर से हवाई सेवा शूरू हो रही है। नौ सीटर विमान उतरेगा। सेवा पिथौरागढ़ से देहरादून तक होगी।
जिलाधिकारी रंजीत सिन्हा ने पत्रकार वार्ता के दौरान बताया कि भारत सरकार उड़ान योजना के तहत भारत होटल बीटी एलजेएस कम्पनी द्वारा 9 सीटर विमान चलेगा। मंगलवार को ट्रायल लेंडिंग होगी।

पढ़ें: डेढ़ साल पहले शिक्षा मंत्री ने किया था लाइब्रेरी का लोकार्पण, वैकेंसी आज भी खाली
पिथौरागढ़ से देहरादून तक का किराया 50 फीसद अनुदान के बाद 4000 रूपये प्रति व्यक्ति होगा। पहले दिन के लिए बुकिंग हो चुकी है। आज डीएम एसपी सीडीओ ने हवाई पट्टी का निरीक्षण किया। सुरक्षा व्यवस्था का जायज लिया।
हवाई पट्टी का कार्य देख रहे अवस्थापना विकास निगम को 20 तारीख दिन तक रनवे की सफाई करने व अन्य कार्य पूरा करने के निर्देश दिये है।

पढ़ें: उत्तराखंड: आपदा ने परिवार छीना तो व्यवस्था ने भविष्य