Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    पूरे साल होगी आदि कैलास यात्रा, CM Dhami के आदेशों के बाद तैयारी शुरू; 550 से अधिक होम स्टे तैयार

    Updated: Fri, 07 Aug 2026 11:10 AM (IST)

    मुख्यमंत्री धामी के निर्देश पर पिथौरागढ़ में आदि कैलास यात्रा अब सालभर संचालित होगी, जिससे पर्यटन और स्थानीय अर्थव्यवस्था को बढ़ावा मिलेगा। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image
    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, पिथौरागढ़। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के क्रम में श्रद्धालुओं की आस्था, जनभावनाओं तथा पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रतिकूल मौसम एवं आकस्मिक परिस्थितियों को छोड़कर आदि कैलास यात्रा वर्षभर संचालित किए जाने की दिशा में जिला प्रशासन ने तैयारियां प्रारंभ कर दी हैं। इस संबंध में जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने संबंधित विभागों को व्यापक एवं समन्वित कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए।

    जिलाधिकारी ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की मंशा के अनुरूप जनभावनाओं और देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों की आकांक्षाओं का सम्मान करते हुए आदि कैलास यात्रा को अधिक सुगम, व्यवस्थित और सर्वसुलभ बनाया जाएगा।

    उन्होंने कहा कि कैलास मानसरोवर यात्रा के साथ-साथ आदि कैलास यात्रा का भी प्रभावी संचालन सुनिश्चित किया जाएगा, जिससे सीमांत जनपद पिथौरागढ़ धार्मिक एवं आध्यात्मिक पर्यटन के प्रमुख केंद्र के रूप में नई पहचान स्थापित करेगा। आदि कैलास यात्रा की व्यवस्था इस प्रकार से की जाएगी, जिससे कैलास मानसरोवर यात्रा भी प्रभावित नहीं होगी बल्कि दोनों यात्राएं व्यवस्थित रूप से चल सकेंगी।

    उन्होंने संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि यात्रा के सफल संचालन के लिए सड़क, पेयजल, विद्युत, संचार, स्वास्थ्य, सुरक्षा, पार्किंग, स्वच्छता, आवास, भोजन, आपदा प्रबंधन तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का विस्तृत खाका तैयार करते हुए समयबद्ध कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए यात्रा मार्ग पर श्रद्धालुओं को सुरक्षित, सहज एवं बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराएं।

    जिलाधिकारी ने कहा कि प्रतिकूल मौसम और अन्य आकस्मिक परिस्थितियों को छोड़कर वर्षभर यात्रा संचालन से जनपद में पर्यटन गतिविधियों को नई गति मिलेगी। होटल, होमस्टे, परिवहन, स्थानीय व्यापार, हस्तशिल्प, पर्यटन व्यवसाय तथा अन्य सेवा क्षेत्रों में रोजगार एवं स्वरोजगार के नए अवसर सृजित होंगे। इससे सीमांत क्षेत्रों की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलने के साथ-साथ स्थानीय युवाओं के लिए आजीविका के नए द्वार खुलेंगे।

    खबरें और भी

     550 से अधिक होम स्टे बनकर तैयार

    उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड में धार्मिक पर्यटन को सुदृढ़ बनाने की दिशा में लगातार प्रभावी पहल की जा रही है। वर्षभर आदि कैलास यात्रा का संचालन इसी श्रृंखला का महत्वपूर्ण कदम है, जो श्रद्धालुओं की सुविधा, स्थानीय जनहित तथा सीमांत क्षेत्रों के समग्र विकास के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगा।

    गौरतलब है कि अक्टूबर 2023 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आदि कैलास भ्रमण के बाद इस क्षेत्र में पर्यटकों की संख्या में रिकॉर्ड वृद्धि हुई है। प्रधानमंत्री के भ्रमण से पूर्व जहां पर्यटकों की संख्या महज हजारों तक सीमित थी, वहीं उनके आने के पश्चात आंकड़ा लाखों में पहुंच गया है।

    उप निदेशक पर्यटन अतुल भंडारी ने बताया कि वर्ष 2023 में इस क्षेत्र में 17408 पर्यटक आए थे। वर्ष 2025 की बात की जाए तो यह संख्या 7 गुना से बढ़कर 125277 तक पहुंची है। चालू वर्ष में पर्यटकों की संख्या का आंकड़ा 76930 से अधिक पहुंच गया है। पर्यटकों में उत्साह को देखते हुए वर्ष के अंत तक यह आंकड़ा डेढ़ लाख से अधिक तक पहुंचने का अनुमान है।

    प्रधानमंत्री के दौरे के बाद स्थानीय लोगों की रोजगार की गतिविधियों में भी भारी वृद्धि देखने को मिली है। इस क्षेत्र में होम स्टे में हुई वृद्धि से यहां के लोगों को आजीविका का सशक्त माध्यम मिला है। इस क्षेत्र में 550 से अधिक होम स्टे बनकर तैयार हो गए हैं।

    यह भी पढ़ें- कैलास मानसरोवर यात्रियों के पहले दल ने किए आदि कैलास के दर्शन, नावीढांग रवाना

    यह भी पढ़ें- उत्तराखंड भारी बारिश का कहर, आदि कैलास और ओम पर्वत यात्रा पर रोक