Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    राष्ट्रीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप में विजय सिंह बिष्ट ने जीता स्वर्ण पदक, पिथौरागढ़ का मान बढ़ाया

    Updated: Tue, 02 Jun 2026 04:31 PM (IST)

    पिथौरागढ़ के मिशन इंटर कॉलेज के छात्र विजय सिंह बिष्ट ने 13वीं राष्ट्रीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता। इस उपलब्धि से विद्यालय और जनपद का ...और पढ़ें

    नेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप में विजय ने जीता स्वर्ण पदक।

    नेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप में विजय ने जीता स्वर्ण पदक।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    संवाद सहयोगी, पिथौरागढ़। मिशन इंटर कॉलेज के कक्षा नौ के छात्र विजय सिंह बिष्ट ने राष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीतकर विद्यालय एवं जनपद का नाम रोशन किया है, जिसको लेकर विद्यालय में खुशी की लहर है।

    बीते 28 से 31 मई तक हल्द्वानी स्थित इंदिरा गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में आयोजित 13वीं राष्ट्रीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप में देश के 29 राज्यों के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।

    प्रतियोगिता में मिशन इंटर कॉलेज के छात्र विजय सिंह बिष्ट ने कैडेट वर्ग के 41 किलोग्राम भार वर्ग में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया।

    विजय की इस उपलब्धि पर प्रधानाचार्य जीवन चंद्र जोशी सहित स्टाफ, अभिभावकों एवं खेल प्रेमियों ने खुशी व्यक्त करते हुए विजय को शुभकामनाएं दी हैं।

    यह भी पढ़ें- हल्द्वानी में 7वीं राष्ट्रीय यूथ मुए थाई स्पर्धा: उत्तराखंड और पूर्वोत्तर के खिलाड़ियों में कड़ी टक्कर

    यह भी पढ़ें- उत्तराखंड के चमोली की तनीषा बिष्ट ने JEE Advanced में लहराया परचम, आईआईटी में चयन