Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Kedarnath Door Open: केदारनाथ धाम में नो-फ्लाइंग जोन, दो ड्रोन जब्त

    Updated: Wed, 22 Apr 2026 12:10 PM (IST)

    केदारनाथ धाम को सुरक्षा कारणों से नो-फ्लाइंग जोन घोषित किया गया है, जहां बिना अनुमति ड्रोन उड़ाने पर पूर्ण प्रतिबंध है। नियमों का उल्लंघन करते हुए दो ...और पढ़ें

    HighLights

    1. केदारनाथ धाम में ड्रोन उड़ाना पूर्णतः प्रतिबंधित

    2. सुरक्षा कारणों से क्षेत्र नो-फ्लाइंग जोन घोषित

    3. नियमों का उल्लंघन करने पर दो ड्रोन जब्त

    संवाद सहयोगी, रुद्रप्रयाग। संवेदनशीलता और सुरक्षा की दृष्टि से केदारनाथ धाम क्षेत्र में बिना अनुमति ड्रोन उड़ाने पर प्रतिबंध लगाया गया है। साथ ही दो ड्रोन को बिना अनुमति उड़ाने पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए ड्रोन जब्त किए हैं। धाम परिसर और आसपास के क्षेत्रों में लगातार निगरानी के बीच नियमों का उल्लंघन करते हुए ड्रोन संचालित के खिलाफ कठोर कार्रवाई की बात कही है।

    खुल गए कपाट

    विश्व प्रसिद्ध केदारनाथ धाम के कपाट बुधवार से श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खुल चुके हैं। इस पावन अवसर पर धाम क्षेत्र में भारी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचे। प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ कर दिया है।

    श्रद्धालुओं की सुरक्षा तथा हेली सेवाओं के सुरक्षित एवं निर्बाध संचालन को ध्यान में रखते हुए धाम क्षेत्र को ड्रोन के लिए “नो-फ्लाइंग जोन” घोषित किया गया है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि बिना पूर्व अनुमति के किसी भी प्रकार का ड्रोन उड़ाना पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।

    जिला प्रशासन के अनुसार, यदि कोई व्यक्ति नियमों का उल्लंघन करते हुए ड्रोन संचालित करता पाया जाता है, तो संबंधित ड्रोन को तत्काल जब्त किया जाएगा। साथ ही संचालक के विरुद्ध जुर्माना सहित आवश्यक वैधानिक कार्रवाई भी सुनिश्चित की जाएगी।
    सख्ती के इसी क्रम में मंगलवार को भी मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में बिना अनुमति उड़ाए जा रहे दो ड्रोन को पुलिस ने जब्त किया। प्रशासन ने इसे गंभीर उल्लंघन बताते हुए सभी को नियमों के पालन की चेतावनी दी है।

    खबरें और भी

    प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे धाम की गरिमा और सुरक्षा मानकों का पूर्ण सम्मान करें। बिना अनुमति ड्रोन संचालन से परहेज करें और यात्रा के दौरान जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें, ताकि केदारनाथ यात्रा सुरक्षित, सुचारु एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके।

    यह भी पढ़ें- केदारनाथ धाम: पीएम मोदी ने दी बधाई, डिजिटल उपवास और 5 संकल्प संग इंफ्लूएंसर्स से की ये अपील

    यह भी पढ़ें- 51 क्विंटल फूलों से सजा केदारनाथ धाम, बाबा केदार की भक्ती में लीन दिखे त्रिपुंड धारी सीएम धामी

    यह भी पढ़ें- केदारनाथ के कपाट खुलते ही आसमान से हुई फूलों की बरसात, घाटी में गूंजा 'हर-हर महादेव'