केदारनाथ के कपाट खुलते ही आसमान से हुई फूलों की बरसात, घाटी में गूंजा 'हर-हर महादेव'
विश्व प्रसिद्ध केदारनाथ धाम के कपाट बुधवार सुबह 8 बजे वैदिक मंत्रोच्चार के साथ श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए, जिससे यात्रा का विधिवत शुभारंभ हुआ। तस्व ...और पढ़ें
HighLights
केदारनाथ धाम के कपाट शुभ मुहूर्त में खुले
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी रहे उपस्थित
हेलीकॉप्टर से मंदिर पर भव्य पुष्प वर्षा हुई
जागरण संवाददाता, रुद्रप्रयाग। विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम के कपाट बुधवार प्रातः शुभ मुहूर्त में ठीक 8 बजे वैदिक मंत्रोच्चार एवं विधि-विधान के साथ श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए गए। इसी के साथ केदारनाथ यात्रा का विधिवत शुभारंभ हो गया।
कपाट खुलने के इस पावन अवसर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी उपस्थित रहे। इस दौरान हजारों श्रद्धालु इस ऐतिहासिक क्षण के साक्षी बने और पूरा धाम भक्तिमय वातावरण से गुंजायमान हो उठा।
यह भी पढ़ें- केदारनाथ धाम के कपाट खुले: 'हर-हर महादेव' के जयकारों की गूंज; सीएम धामी भी पहुंचे
यह भी पढ़ें- फूलों से सजाया जा रहा है केदारनाथ, कल गौरीकुंड से धाम पहुंचेगी बाबा केदार की डोली
यह भी पढ़ें- केदारनाथ हेली सेवा बुकिंग, 15 जून तक के सभी टिकट कुछ ही घंटों में बुक





