51 क्विंटल फूलों से सजा केदारनाथ धाम, बाबा केदार की भक्ती में लीन दिखे त्रिपुंड धारी सीएम धामी
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केदारनाथ धाम के कपाट खुलने के अवसर पर विशेष पूजा-अर्चना की। ...और पढ़ें
HighLights
कपाट खुलने पर सीएम धामी ने की विशेष पूजा
केदारनाथ मंदिर को 51 क्विंटल फूलों से सजाया गया
सीएम धामी ने पीएम मोदी के नाम से की प्रथम पूजा
ऑनलाइन डेस्क, उत्तराखंड। जब बुधवार को केदारनाथ धाम के पाट खुले तो उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बाबा केदार की भक्ती के लीन दिखे। इस दौरान माथे पर त्रिपुंड लगाए सीएम धामी किसी शिव साधक के कम नहीं लग रहे थे। वहीं कपाट खुलने के दौरान बाबा केदार के मंदिर को 51 क्विंटल फूलों से सजाया गया था।
मुख्यमंत्री ने प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना
केदारनाथ धाम में आज श्रद्धा, आस्था और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला, जब भगवान बाबा केदारनाथ के कपाट विधि-विधान के साथ श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए। इस पावन अवसर पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी केदारनाथ धाम पहुंचे और पूजा-अर्चना में भाग लिया।
कपाट खुलने के शुभ अवसर पर मुख्यमंत्री धामी ने पूरे विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ बाबा केदार की विशेष पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने संकल्प लेकर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम से प्रथम पूजा अर्पित की। मुख्यमंत्री ने भगवान भोलेनाथ से प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और कल्याण की कामना की।



