Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    केदारनाथ धाम के कपाट इस वर्ष कब खुलेंगे ? तिथि और यात्रा को लेकर मंदिर समिति ने शुरू कर दी तैयारियां

    Updated: Mon, 09 Feb 2026 08:42 PM (GMT+05:30)

    विश्व प्रसिद्ध केदारनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि 15 फरवरी को महाशिवरात्रि पर्व पर निश्चित की जाएगी। बदरी केदार मंदिर समिति ने इसकी तैयारियां तेज कर द ...और पढ़ें

    विश्व प्रसिद्ध धाम केदारनाथ के कपाट खुलने की तिथि महाशिवरात्रि पर तय की जाएगी। सांकेतिक तस्वीर

    विश्व प्रसिद्ध धाम केदारनाथ के कपाट खुलने की तिथि महाशिवरात्रि पर तय की जाएगी। सांकेतिक तस्वीर

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    संवाद सहयोगी, रुद्रप्रयाग। विश्व प्रसिद्ध धाम केदारनाथ कपाट खुलने की तिथि महाशिवरात्रि यानी 15 फरवरी को निश्चित की जाएगी। इसको लेकर बदरी केदार मंदिर समिति ने तैयारियां तेज कर दी हैं।

    केदारनाथ की तिथि तय होने के बाद चारधाम यात्रा शुरू करने की तैयारियां तेज हो जाएंगी।

    परंपराओं के अनुसार शीतकाल में बाबा केदारनाथ के कपाट बंद होने के बाद नित्य पूजाएं पंचकेदार गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ होती हैं। प्रतिवर्ष मंदिर के कपाट खुलने और बंद होने की तिथि निश्चित की जाती है।

    ग्रीष्मकाल के लिए कपाट खुलने की तिथि महाशिवरात्रि पर्व पर की जाती है। इस वर्ष 15 फरवरी को महाशिवरात्रि पर्व आ रहा है।

    इस दिन ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ पंचांग गणना के अनुसार शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ में पंचगाई, हक-हकूकधारियों, मंदिर समिति, तीर्थपुरोहितों व प्रशासन की मौजूदगी में केदारनाथ कपाट खोलने की तिथि घोषित की जाएगी। इसको लेकर मंदिर समिति ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।

    केदारनाथ मंदिर समिति के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी युद्धवीर पुष्वाण ने बताया कि भगवान केदारनाथ के कपाट खुलने की तिथि महाशिव रात्रि पर्व पर निश्चित की जाएगी।

    साथ ही केदारनाथ की पंचमुखी चल विग्रह उत्सव डोली के शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर से धाम रवाना होने की तिथि भी घोषित की जाएगी। बताया कि मंदिर समिति ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।

    यह भी पढ़ें- केदारनाथ यात्रा की तैयारी: बर्फ से क्षतिग्रस्त मार्ग का निरीक्षण, टीम लिनचोली से लौटी

    यह भी पढ़ें- केदारनाथ यात्रा पर बड़ा फैसला: पुनर्निर्माण के बावजूद पुराने पैदल मार्ग से आवाजाही को नहीं मिलेगी अनुमति