Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    केदारनाथ हेलीकॉप्टर टिकट धोखाधड़ी: श्रद्धालु से 41,600 रुपये ठगे, पुलिस ने दर्ज किया मामला

    Updated: Thu, 14 May 2026 08:54 PM (GMT+05:30)

    केदारनाथ हेलीकॉप्टर टिकट के नाम पर श्रद्धालुओं से 41,600 रुपये की ठगी हुई है। सोनप्रयाग पुलिस ने आरोपी अनिल नौटियाल के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज क ...और पढ़ें

    नैनीताल निवासी तारादत्त ने सोनप्रयाग थाना पुलिस को शिकायत दी।

    नैनीताल निवासी तारादत्त ने सोनप्रयाग थाना पुलिस को शिकायत दी। 

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    संवाद सहयोगी, रुद्रप्रयाग। केदारनाथ धाम की यात्रा के लिए हेलीकाप्टर टिकट दिलाने के नाम पर श्रद्धालुओं से ठगी का मामला सामने आया है।

    कोतवाली सोनप्रयाग पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

    जानकारी के अनुसार, नैनीताल निवासी तारादत्त ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उन्होंने पत्नी और स्वजन के लिए केदारनाथ जाने के लिए हेलीकाप्टर टिकट बुक कराने के लिए अनिल नौटियाल नामक व्यक्ति से संपर्क किया था।

    आरोपित ने स्वयं को टिकट बुक कराने में सक्षम बताते हुए भरोसा दिलाया और पीड़ित को अपने जाल में फंसा लिया।

    इसके बाद उसने दो किस्तों में कुल 41,600 रुपये (27,000 व 14,600 रुपये) आनलाइन माध्यम से खाते में ट्रांसफर करवाए।

    पीड़ित के अनुसार, जब वह एक मई को फाटा हेलीपैड पहुंचे तो आरोपित ने उनका फोन उठाना बंद कर दिया और कुछ समय बाद मोबाइल स्विच आफ कर लिया।

    काफी देर तक इंतजार करने के बावजूद टिकट की कोई व्यवस्था न होने पर उन्हें अपने साथ हुई ठगी का अहसास हुआ। इस पर उन्होंने पुलिस को शिकायत दी।

    शिकायत पर सोनप्रयाग पुलिस ने अनिल नौटियाल पुत्र घनश्याम नौटियाल, निवासी मुनिकीरेती, टिहरी गढ़वाल के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) 2023 की धारा 318 (4) के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

    यह भी पढ़ें- बस्ती में पूर्व विधायक संजय जायसवाल से 38.25 लाख की ठगी, धन दोगुना करने का लालच पड़ा भारी

    यह भी पढ़ें- विदेश में नौकरी और वीजा के नाम पर 9.25 लाख की ठगी, दिल्ली पुलिस ने मुंबई से मास्टरमाइंड को दबोचा