Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    केदारनाथ यात्रा 22 अप्रैल से होगी शुरू,15 मार्च से हटाई जाएगी पैदल मार्ग पर जमी बर्फ

    Updated: Thu, 19 Feb 2026 07:48 PM (GMT+05:30)

    Kedarnath Yatra 2026 केदारनाथ धाम की यात्रा 22 अप्रैल से शुरू होगी, जिसके लिए प्रशासन तैयारियों में जुट गया है। पैदल मार्ग पर जमी बर्फ हटाने का कार्य ...और पढ़ें

    Kedarnath Yatra 2026 केदारनाथ यात्रा इस वर्ष 22 अप्रैल से होगी शुरू।

    Kedarnath Yatra 2026 केदारनाथ यात्रा इस वर्ष 22 अप्रैल से होगी शुरू।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    संवाद सहयोगी, रुद्रप्रयाग। Kedarnath Yatra 2026 विश्व प्रसिद्ध केदारनाथ धाम की यात्रा तैयारियों को लेकर प्रशासन ने कमर कस ली है। केदारनाथ पैदल मार्ग पर जमी बर्फ को हटाने का कार्य 15 मार्च से शुरू किया जाएगा। इन दिनों धाम में हल्की बर्फबारी का दौर जारी है, जिससे ऊपरी क्षेत्रों में ठंड बनी हुई है।

    इस वर्ष चारधाम यात्रा का शुभारंभ अप्रैल महीने में ही हो रही है। आमतौर पर केदारनाथ के कपाट मई के प्रथम सप्ताह में खुलते हैं, लेकिन इस बार कपाट 22 अप्रैल को श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए जाएंगे।

    यात्रा तिथि निकट होने के कारण प्रशासन को व्यवस्थाएं समय से सुनिश्चित करनी होंगी। इसके अलावा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट के तहत धाम में पुनर्निर्माण एवं सुंदरीकरण कार्य भी गतिमान हैं।

    ऐसे में श्रमिकों और निर्माण सामग्री की आवाजाही सुचारु करने के लिए पैदल मार्ग से बर्फ हटाना आवश्यक है।

    जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की लोनिवि शाखा के अधिशासी अभियंता राघवेंद्र सिंह ने बताया कि बड़ी लिनचोली से लेकर धाम तक लगभग पांच किमी पैदल मार्ग पर बर्फ जमी हुई है।

    कुछ जगहों पर बर्फ की मोटाई दो से तीन फीट तक है। हालांकि इस वर्ष धाम क्षेत्र में अपेक्षाकृत कम बर्फबारी हुई है, फिर भी मार्ग सुगम बनाने के लिए बर्फ हटाने का कार्य 15 मार्च से प्रारंभ किया जाएगा।

    बताया कि पहले चरण में पैदल मार्ग को साफ किया जाएगा। इसके बाद मजदूरों को धाम तक पहुंचाया जाएगा, तभी पुनर्निर्माण कार्यों को गति दी जाएगी। प्रशासन का लक्ष्य है कि यात्रा शुरू होने से पूर्व सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त कर ली जाएं।

    यह भी पढ़ें- केदारनाथ धाम के रावल की नियुक्ति पर घमासान, परंपरा बनाम नियमों के बीच जंग

    यह भी पढ़ें- केदारनाथ यात्रा की तैयारी: बर्फ से क्षतिग्रस्त मार्ग का निरीक्षण, टीम लिनचोली से लौटी

    खबरें और भी