केदारनाथ यात्रा को सुगम बनाने के लिए डीएम ने संभाली कमान, व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण
डीएम विशाल मिश्रा और एसपी नीहारिका तोमर ने केदारनाथ यात्रा व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया और अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। ...और पढ़ें

केदारनाथ यात्रा व्यवस्थाओं के निरीक्षण के दौरान यात्रियों से बातचीत करते डीएम विशाल मिश्रा। सूवि

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
संवाद सहयोगी, रुद्रप्रयाग। केदारनाथ यात्रा की व्यवस्थाओं को सुदृढ़ एवं सुव्यवस्थित बनाने के लिए डीएम ने स्वयं मोर्चा संभाल लिया है।
डीएम विशाल मिश्रा एवं एसपी नीहारिका तोमर ने केदारनाथ यात्रा व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। वहीं यात्रा से जुड़े सभी विभागों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की।
जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने बीते दो दिनों की यात्रा व्यवस्थाओं का फीडबैक लिया और अधिकारियों से उनके अनुभव साझा करने को कहा।
इस दौरान उन्होंने सामने आई चुनौतियों और समस्याओं पर चर्चा करते हुए उनके त्वरित समाधान के निर्देश दिए, ताकि आने वाले दिनों में यात्रा और अधिक सुगम व सुरक्षित बन सके।
डीएम ने कहा कि यात्रा में आने वाले प्रत्येक श्रद्धालु को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना प्रशासन की जिम्मेदारी है।
कहा कि मंदिर परिसर के आसपास किसी भी यूट्यूबर या ब्लागर द्वारा ड्रोन का उपयोग न किया जाए और न ही यात्रा से संबंधित भ्रामक या दुष्प्रचार वाली सामग्री प्रसारित की जाए।
उन्होंने जिला सूचना अधिकारी को ऐसे किसी भी वीडियो, ब्लाग या इंटरनेट मीडिया सामग्री पर कड़ी नजर रखने और संज्ञान में आते ही तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
स्वास्थ्य, पेयजल, विद्युत और सुलभ से जुड़े कार्मिकों को 24 घंटे अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए।
वहीं बीकेटीसी के कर्मचारियों को प्रशासन के साथ बेहतर समन्वय बनाने और श्रद्धालुओं के शीघ्र एवं निर्बाध दर्शन सुनिश्चित करने के लिए सचेत किया।
जिलाधिकारी की सक्रिय पहल से केदारनाथ यात्रा व्यवस्थाओं में और सुधार की उम्मीद जताई जा रही है।
यह भी पढ़ें- केदारनाथ में फर्जी दानपात्र पर डीएम की सख्त कार्रवाई, यात्रा व्यवस्थाओं का भी लिया जायजा
यह भी पढ़ें- केदारनाथ मार्ग पर मुस्लिम व्यक्ति के पहुंचने पर तीर्थयात्रियों ने उठाए सवाल, पूछताछ का वीडियो हो रहा है वायरल