केदारनाथ में फर्जी दानपात्र पर डीएम की सख्त कार्रवाई, यात्रा व्यवस्थाओं का भी लिया जायजा
रुद्रप्रयाग के डीएम विशाल मिश्रा ने केदारनाथ मंदिर परिसर में रखे एक फर्जी दानपात्र को जब्त करने का निर्देश दिया, जिसे बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
संवाद सहयोगी, रुद्रप्रयाग। डीएम ने केदारनाथ स्थित हेलीपैड का निरीक्षण किया। डीएम ने केदारनाथ मंदिर परिसर में रखे गए एक फर्जी दानपात्र को गंभीरता से लेते हुए तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। उक्त दानपात्र को बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के माध्यम से जब्त कराया गया।
शुक्रवार को जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने हेली सेवाओं के संचालन, यात्रियों की आवाजाही, सुरक्षा प्रबंधन एवं अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
डीएम ने श्रद्धालुओं से संवाद कर हेली सेवा, बाबा केदार के दर्शन व्यवस्था एवं अन्य सुविधाओं को लेकर उनका फीडबैक एवं सुझाव प्राप्त किए।
डीएम विशाल मिश्रा ने यात्रा मार्ग एवं धाम क्षेत्र में सभी व्यवस्थाएं चुस्त-दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यात्रा के दौरान प्राप्त हो रहे फीडबैक के आधार पर व्यवस्थाओं में निरंतर सुधार किया जा रहा है, ताकि प्रत्येक श्रद्धालु को सुरक्षित एवं सुखद यात्रा अनुभव मिल सके।
छह महीने बाद खुले केदारनाथ धाम के कपाट
छह महीने के शीतकालीन प्रवास के बाद बुधवार को बाबा केदारनाथ के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए हैं।
अब छह महीनों तक देश-विदेश से आने वाले भक्त केदारपुरी में दर्शन कर सकेंगे। कपाट खुलने के शुभ अवसर पर हजारों श्रद्धालु मौजूद रहे। पहले ही दिन 20 हजार से अधिक भक्तों ने बाबा केदार के दर्शन किए।
विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ बुधवार सुबह आठ बजे शुभ मुहूर्त में कपाट खोले गए। कपाट खुलते ही पूरा धाम “हर-हर महादेव” और “जय श्री केदार” के जयघोष से गूंज उठा। पहली पूजा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नाम से की गई।
यह भी पढ़ें- केदारनाथ मार्ग पर मुस्लिम व्यक्ति के पहुंचने पर तीर्थयात्रियों ने उठाए सवाल, पूछताछ का वीडियो हो रहा है वायरल
यह भी पढ़ें- केदारनाथ धाम में हार्ट अटैक से गुजरात के यात्री की मौत, हेलीकॉप्टर से जिला हॉस्पिटल भेजा गया शव
यह भी पढ़ें- छह महीने बाद खुले केदारनाथ धाम के कपाट, पहले दिन पहुंचे 20 हजार से ज्यादा भक्त