Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    चारधाम अपडेट: बदरीनाथ-केदारनाथ यात्रा सुचारू, 9 ग्रामीण सड़कें अब भी बंद

    Updated: Thu, 23 Jul 2026 09:24 AM (IST)

    रुद्रप्रयाग में सुबह कोहरा और बादल छाए रहे, जबकि केदारनाथ यात्रा सुचारू रूप से चल रही है। वहीं बदरीनाथ यात्रा भी चल रही है। ...और पढ़ें

    केदारनाथ धाम।

    केदारनाथ धाम।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, रुद्रप्रयाग। उत्तराखंड के केदारनाथ और बदरीनाथ यात्रा सुचारू है। रुद्रप्रयाग जनपद में गुरुवार सुबह मौसम कोहरा और बादलों से घिरा हुआ रहा।

    जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र की ओर से जारी सुबह 7:50 बजे की रिपोर्ट के अनुसार न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस तथा अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बीते 24 घंटे में रुद्रप्रयाग तहसील में 2 मिमी और जखोली में 5 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई, जबकि ऊखीमठ में बारिश नहीं हुई।

    जनपद की प्रमुख नदियों का जलस्तर फिलहाल सामान्य बना हुआ है। अलकनंदा नदी का जलस्तर 624.88 मीटर, मंदाकिनी का 623.52 मीटर, गंगानगर का 799.68 मीटर तथा गौरीकुंड का 1974.85 मीटर दर्ज किया गया। सभी नदियां अपने-अपने चेतावनी स्तर और खतरे के निशान से नीचे बह रही हैं। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि वर्तमान में जलस्तर सामान्य है और किसी प्रकार की बाढ़ जैसी स्थिति नहीं है।

    सभी नदियां चेतावनी स्तर और खतरे के निशान से नीचे

    सड़क मार्गों की बात करें तो राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) और राज्य मार्ग (एसएच) पर यातायात सामान्य है। हालांकि लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) की दो, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) की छह तथा एनपीसीसी की एक सड़क अभी भी बंद है, जिन्हें खोलने के प्रयास जारी हैं।

    राहत की बात यह है कि श्री केदारनाथ यात्रा पूरी तरह सुचारू रूप से संचालित हो रही है और यात्रियों की आवाजाही सामान्य बनी हुई है। जिला प्रशासन ने सभी विभागों को किसी भी संभावित प्राकृतिक आपदा से निपटने के लिए उच्च स्तर की तैयारी बनाए रखने के निर्देश दिए हैं। साथ ही किसी भी आपदा, दुर्घटना या मार्ग अवरुद्ध होने की सूचना तत्काल जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र को उपलब्ध कराने की अपील की गई है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- 8 घंटे बाद बहाल हुई केदारनाथ यात्रा, गौरीकुंड व सोनप्रयाग में रोके गए यात्रियों की रवानगी शुरू

    यह भी पढ़ें- केदारनाथ धाम को मिलेगी निर्बाध बिजली, 16 करोड़ की एक्सप्रेस फीडर लाइन को मंजूरी