Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    उत्तराखंड में भारी बारिश से उफान पर अलकनंदा और मंदाकिनी, NH-107 बंद; केदारनाथ यात्रा रोकी गई

    Updated: Tue, 28 Jul 2026 10:18 AM (IST)

    रुद्रप्रयाग में लगातार बारिश के कारण अलकनंदा और मंदाकिनी नदियां चेतावनी स्तर से ऊपर बह रही हैं, जिससे कई सड़कें अवरुद्ध हो गई हैं। केदारनाथ यात्रा रोक ...और पढ़ें

    HighLights

    1. अलकनंदा और मंदाकिनी नदियां चेतावनी स्तर से ऊपर बह रहीं।

    2. जिले में कई सड़कें अवरुद्ध, केदारनाथ यात्रा प्रभावित हुई।

    3. प्रशासन ने लोगों से नदी किनारों से दूर रहने की अपील की।

    जागरण संवाददाता, रुद्रप्रयाग। जनपद में लगातार हो रही बारिश के बीच अलकनंदा और मंदाकिनी नदियों का जलस्तर चेतावनी स्तर से ऊपर पहुंच गया है। जिला आपातकालीन परिचालन केन्द्र की मंगलवार सुबह जारी रिपोर्ट के अनुसार, जनपद में बादल और कोहरा छाया हुआ है।

    प्रशासन ने लोगों से नदी तटों से दूर रहने और अनावश्यक रूप से नदी के समीप नहीं जाने की अपील की है। इसके साथ ही केदारनाथ यात्रा आंशिक रूप से रोक दी गई है।

    रिपोर्ट के अनुसार, बीते 24 घंटों में रुद्रप्रयाग में 12 मिमी, ऊखीमठ में 120 मिमी तथा जखोली में 58 मिमी वर्षा दर्ज की गई। अलकनंदा नदी का जलस्तर 626.60 मीटर तथा मंदाकिनी का जलस्तर 625.55 मीटर दर्ज किया गया, जो दोनों ही नदियों के चेतावनी स्तर से ऊपर बह रहे हैं। वहीं गंगानगर और गौरीकुंड में जलस्तर अभी चेतावनी स्तर से नीचे है।

    प्रशासन ने सुरक्षा के मद्देनजर नगर पालिका परिषदों एवं नगर पंचायतों के माध्यम से लाउडस्पीकर से लगातार उद्घोषणाएं कराते हुए लोगों से नदी किनारों से दूर रहने की अपील की है।

    WhatsApp Image 2026-07-28 at 7.47.02 AM

    बारिश के कारण जनपद में सड़कें भी प्रभावित हुई हैं। वर्तमान में राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) तीन स्थानों पर बंद है। इसके अलावा दो राज्य मार्ग, लोक निर्माण विभाग के 10 मार्ग, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के आठ मार्ग तथा एनपीसीसी का एक मार्ग भी अवरुद्ध है।

    जिला आपातकालीन परिचालन केन्द्र के अनुसार एनएच-107 पर मुनकटिया में मार्ग अवरुद्ध होने के कारण श्री केदारनाथ यात्रा को आंशिक रूप से रोक दिया गया है। प्रशासन ने सभी संबंधित विभागों को अलर्ट मोड पर रहने तथा किसी भी प्राकृतिक आपदा या दुर्घटना की सूचना तत्काल जिला आपातकालीन परिचालन केन्द्र को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- केदारनाथ यात्रा पर मानसून की मार: रोजाना आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या 1 हजार से नीचे पहुंची