रुद्रप्रयाग में मंदाकिनी नदी के तेज बहाव में फंसीं 3 महिलाएं, SDRF ने सुरक्षित बाहर निकाला
रुद्रप्रयाग के तिलवाड़ा में मंदाकिनी नदी में फंसी तीन महिलाओं गीता देवी, पिंकी देवी और लक्ष्मी देवी को एसडीआरएफ ने सुरक्षित बाहर निकाला। ...और पढ़ें
HighLights
तीन महिलाएं मंदाकिनी नदी के तेज बहाव में फंसीं
एसडीआरएफ टीम ने तीनों को सुरक्षित बाहर निकाला
लगातार बारिश से नदी का जलस्तर बढ़ा, प्रशासन की चेतावनी
संवाद सूत्र, तिलवाड़ा (रुद्रप्रयाग)। नगर पंचायत तिलवाड़ा में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब मंदाकिनी नदी किनारे तीन स्थानीय महिलाएं अचानक पानी के तेज बहाव में फंस गईं। एसडीआरएफ टीम ने तीनों महिलाओं ने रेस्क्यू कर नदी से सुरक्षित बाहर निकला।
मंगलवार सुबह करीब 11 बजे तिलवाड़ा में नदी से लकड़ियां निकालने गईं गीता देवी, पिंकी देवी और लक्ष्मी देवी अचानक नदी का जलस्तर बढ़ने से मंदाकिनी के तेज बहाव से घिर गईं।
इसकी सूचना मिलते ही सामाजिक कार्यकर्ता राजेंद्र डिमरी समेत कई स्थानीय लोगों ने तत्काल एसडीआरएफ को सूचना दी। बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए।
नदी का बढ़ता जलस्तर और तेज बहाव महिलाओं के लिए गंभीर खतरा बन गया था। इसके बाद एसडीआरएफ ने काफी मशक्कत के बाद तीनों महिलाओं को नदी से सुरक्षित बाहर निकाला।
स्थानीय हैप्पी असवाल ने बताया कि एसडीआरएफ और स्थानीय लोगों की त्वरित सूझबूझ तथा संयुक्त प्रयासों से तीनों महिलाओं को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।
इस दौरान शशि नौटियाल, हेमंत जगवाण और कुलदीप सजवाण ने भी सहयोग दिया।
बता दें कि इन दिनों लगातार हो रही वर्षा के कारण मंदाकिनी नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि नदी में बहकर आ रही लकड़ियां, मलबा या अन्य सामान निकालने के लिए किसी भी स्थिति में नदी के बीच न जाएं।
मानसून के दौरान नदी का जलस्तर कुछ ही मिनटों में अचानक बढ़ सकता है, जिससे लोगों की जान जोखिम में पड़ सकती है।
यह भी पढ़ें- देहरादून के मालदेवता में आसमान से बरसी आफत, 24 घंटे में 233 मिमी रिकॉर्ड बारिश दर्ज
यह भी पढ़ें- देहरादून जिला प्रशासन का दावा: नंदा की चौकी का पुल नहीं टूटा, एप्रोच रोड धंसने से फैली अफवाह