Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    तृतीय केदार तुंगनाथ धाम में श्रद्धालुओं का टूटा रिकॉर्ड, पहली बार पहुंचे 1.24 लाख से अधिक तीर्थयात्री

    Updated: Fri, 24 Jul 2026 06:54 PM (GMT+05:30)

    इस वर्ष तृतीय केदार तुंगनाथ धाम में 1.24 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने दर्शन किए, जो पिछले वर्षों की तुलना में सर्वाधिक है। ...और पढ़ें

    तृतीय केदार तुंगनाथ में उमड़े श्रद्धालु। जागरण

    तृतीय केदार तुंगनाथ में उमड़े श्रद्धालु। जागरण 

    HighLights

    1. इस वर्ष तुंगनाथ धाम में 1.24 लाख से अधिक श्रद्धालु पहुंचे

    2. यह संख्या पिछले वर्षों की तुलना में एक नया रिकॉर्ड है

    3. स्थानीय अर्थव्यवस्था को बढ़ावा मिला, पर्यटन में वृद्धि हुई

    संवाद सूत्र, ऊखीमठ (रुद्रप्रयाग)। भगवान शिव के पंचकेदारों में तृतीय केदार तुंगनाथ धाम में इस वर्ष अब तक 1,24,676 श्रद्धालु बाबा तुंगनाथ के दर्शन कर चुके हैं। यह संख्या पिछले वर्षों की तुलना में सर्वाधिक है।

    इस वर्ष तुंगनाथ धाम में देश के विभिन्न राज्यों के अलावा विदेशों से भी श्रद्धालु और पर्यटक बड़ी संख्या में पहुंचे।

    प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर चोपता घाटी, हिमालय की मनोरम चोटियां, शांत वातावरण और आध्यात्मिक अनुभूति ने श्रद्धालुओं को विशेष रूप से आकर्षित किया।

    चोपता, बणियाकुंड, दुगलबिट्टा और आसपास के क्षेत्रों के होटल, होमस्टे, भोजनालय, टैक्सी संचालक, घोड़ा-खच्चर व्यवसायी तथा स्थानीय दुकानदारों को इस वर्ष बेहतर कारोबार मिला है।

    तुंगनाथ धाम के प्रबंधक प्रकाश पुरोहित ने बताया कि अब तक 64 हजार 393 पुरुष, 53 हजार 290 महिलाएं, 6 हजार 765 नौनिहाल, 159 साधु-संत तथा 69 विदेशी पर्यटक सहित कुल 1,24,676 श्रद्धालु बाबा तुंगनाथ के दर्शन कर चुके हैं।

    मंदिर समिति के चन्द्रमोहन बजवाल ने बताया कि चोपता से सीधे चन्द्रशिला जाने वाले पर्यटकों का विवरण मंदिर समिति के रिकार्ड में शामिल नहीं किया जाता।

    यदि इन पर्यटकों की संख्या भी जोड़ी जाए तो तुंगनाथ क्षेत्र में पहुंचने वाले लोगों का वास्तविक आंकड़ा इससे कहीं अधिक होगा।

    जिला पंचायत सदस्य प्रीति पुष्वाण ने कहा कि श्रद्धालुओं की रिकार्ड संख्या इस बात का प्रमाण है कि तुंगनाथ धाम देश के प्रमुख आस्था केंद्रों में तेजी से अपनी पहचान मजबूत कर रहा है।

    उन्होंने कहा कि यात्रा अभी जारी है और मौसम अनुकूल रहने पर आगामी दिनों में श्रद्धालुओं की संख्या में और बढ़ोतरी होने की संभावना है। इससे धार्मिक पर्यटन के साथ-साथ स्थानीय लोगों की आजीविका को भी निरंतर मजबूती मिलेगी।

    यह भी पढ़ें- चारधाम अपडेट: बदरीनाथ-केदारनाथ यात्रा सुचारू, 9 ग्रामीण सड़कें अब भी बंद

    यह भी पढ़ें- केदारनाथ धाम को मिलेगी निर्बाध बिजली, 16 करोड़ की एक्सप्रेस फीडर लाइन को मंजूरी