Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    रुद्रप्रयाग में आकाशीय बिजली गिरने से उत्तर प्रदेश और दिल्ली के यात्री घायल, रेस्क्यू कर पहुंचाया अस्पताल

    Updated: Fri, 15 May 2026 10:26 PM (IST)

    रुद्रप्रयाग के चंद्रशिला-तुंगनाथ क्षेत्र में शुक्रवार को आकाशीय बिजली गिरने से दो यात्री घायल हो गए। एसडीआरएफ और स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने त्वरित रे ...और पढ़ें

    तुंगनाथ क्षेत्र में आकाशीय बिजली गिरने के बाद घायल यात्री को लाती रेस्क्यू टीम। सूवि

    तुंगनाथ क्षेत्र में आकाशीय बिजली गिरने के बाद घायल यात्री को लाती रेस्क्यू टीम। सूवि

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    संवाद सहयोगी, रुद्रप्रयाग। जनपद के तुंगनाथ क्षेत्र में शुक्रवार अपराह्न आकाशीय बिजली गिरने की घटना से दो यात्री घायल हो गए।

    शुक्रवार अपराह्न करीब 2:22 बजे पुलिस नियंत्रण कक्ष रुद्रप्रयाग ने जिला प्रशासन को सूचना दी कि चंद्रशिला-तुंगनाथ क्षेत्र में वज्रपात की घटना हुई है, जिसमें दो लोग घायल हो गए हैं।

    जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र ने तत्काल एसडीआरएफ, डीडीआरएफ तथा स्वास्थ्य विभाग की टीमों को घटनास्थल के लिए रवाना किया।

    रेस्क्यू टीमों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों घायलों को सुरक्षित नीचे लाकर उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ऊखीमठ पहुंचाया। चिकित्सकों की निगरानी में दोनों घायलों का उपचार किया जा रहा है।

    घायलों की पहचान वेदांत पुत्र चंद्रप्रकाश (19 वर्ष), निवासी आवास विकास, बिजनौर तथा शैल पत्नी कुलदीप कुमार (35 वर्ष), निवासी सरिता विहार, दिल्ली के रूप में हुई है।

    चौकी प्रभारी चोपता मनवर सिंह नेगी, कांस्टेबल कुलदीप सिंह रावत, होमगार्ड कुंवर सिंह व स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को चोपता बाजार लाया गया तथा 108 एंबुलेंस की मदद से चिकित्सालय उखीमठ भिजवाया गया।

    ऊखीमठ थाना के कोतवाल मनोज नेगी ने बताया कि दोनों घायलों की स्थिति सामान्य है।

    यह भी पढ़ें- देवरिया में वज्रपात से बुजुर्ग की मौत, बहुभोज की खुशियां मातम में बदलीं

    यह भी पढ़ें- सासाराम के नौहट्टा में आंधी और वज्रपात से भारी तबाही, सैकड़ों पोल गिरे, घरों के करकट उड़े

    यह भी पढ़ें- Bihar Weather Update: बिहार में 16 मई तक आंधी-बारिश और वज्रपात के आसार, उमस भी करेगी परेशान