Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 21, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    टिहरी में स्‍कूल के कर्मचारी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

    By Gaurav KalaEdited By:
    Updated: Tue, 22 Nov 2016 07:00 AM (IST)

    चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी ने अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    नई टिहरी, [जेएनएन]: नई टिहरी आदर्श विद्यालय में कार्यरत चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी ने अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
    जानकारी के अनुसार दोपहर करीब ढाई बजे 52 वर्षीय गोविंद सिंह चमियाल पुत्र स्व. श्रीचंद ने अपने कमरे एफ ब्लाक नई टिहरी में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की लड़की जब कमरे में पहुंची तो उसने देखा कि उसके पिता का शव पंखे से लटक रहा है। उसने इसकी सूचना आस-पास के लोगों को दी।

    पढ़ें: काशीपुर में पेड़ पर बैठा था युवक, ट्रेन आई और आगे कूद गया
    लोगों की सूचना पर नई टिहरी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और गोविंद के शव को नीचे उतारा। कोतवाली प्रभारी सुंदरम शर्मा ने बताया कि मृतक मूल रूप से भिलंगना प्रखंड के चमियाला निवासी है। बताया जा रहा है कि मृतक कुछ समय से डिप्रेशन में चल रहा था।

    पढ़ें:- डंपर की चपेट में आकर राजस्थान की दो महिला यात्रियों की मौत

    पढ़ें- उत्तरकाशी में ओवरटेक करते हुए खाई में गिरी कार, सात घायल