Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    टिहरी: जंतर-मंतर धरने में शामिल हुई भाजयुमो की मंडल अध्यक्ष मणिका राणा, पार्टी ने पद से हटाया

    Updated: Sun, 26 Jul 2026 07:00 PM (IST)

    जंतर-मंतर पर छात्रों के आंदोलन में शामिल होने के कारण भाजयुमो नई टिहरी मंडल अध्यक्ष मणिका राणा को पद से हटा दिया गया है। ...और पढ़ें

    भाजयुमो की मंडल अध्यक्ष मणिका राणा को पद से हटाया।

    भाजयुमो की मंडल अध्यक्ष मणिका राणा को पद से हटाया।

    HighLights

    1. मणिका राणा को भाजयुमो मंडल अध्यक्ष पद से हटाया गया

    2. जंतर-मंतर पर छात्रों के आंदोलन में शामिल हुई थीं

    3. सत्य और राष्ट्रहित को सर्वोपरि बताया मणिका राणा ने

    जागरण संवाददाता, नई टिहरी। जंतर-मंतर पर छात्रों के आंदोलन में शामिल होने के बाद भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) की नई टिहरी मंडल अध्यक्ष मणिका राणा को पद से हटा दिया गया है।

    रविवार को मणिका राणा ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए बयान जारी किया। उन्होंने कहा कि उनकी पहली निष्ठा सत्य और राष्ट्रहित के प्रति है और किसी भी संगठन से ऊपर सत्य का साथ देना उनके लिए सर्वोपरि है।

    बीते दिनों मणिका राणा जंतर-मंतर पर चल रहे विद्यार्थियों के धरने में शामिल हुईं। उनका कहना है कि उन्होंने आंदोलन में बढ़-चढ़कर भाग लिया और उन परिवारों की आवाज बनने का प्रयास किया, जिन्होंने अपने बच्चों को खोया है।

    आंदोलन की प्रमुख मांगें पूरी हुईं, जो लोकतंत्र की जीत है। मणिका ने कहा कि सरकार ने देर से ही सही, लेकिन सही निर्णय लिया और इसके लिए वह सरकार की सराहना करती हैं।

    उन्होंने कहा कि सत्य के पक्ष में खड़े होने के कारण यदि उन्हें किसी पद या संगठनात्मक जिम्मेदारी से हाथ धोना पड़े, तो भी वह पीछे नहीं हटेंगी।

    बता दें कि भाजयुमो टिहरी के जिलाध्यक्ष मनीष राणा ने 21 जुलाई को मणिका राणा को पार्टी विरोधी गतिविधियों और संगठनात्मक कार्यों में उदासीनता का आरोप लगाते हुए नई टिहरी मंडल अध्यक्ष पद से हटाया था।

    उनके स्थान पर शुभम नेगी को नया मंडल अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। संगठन की इस कार्रवाई के बाद मणिका राणा का यह पहला सार्वजनिक बयान सामने आया है।

    यह भी पढ़ें- 36 दिन, भूख हड़ताल और पुलिस की कार्रवाई... जंतर-मंतर पर सीजेपी के लिए कब-कब रहा ऐतिहासिक दिन

    यह भी पढ़ें- जंतर-मंतर पर प्रदर्शन खत्म, NDMC ने रातभर में हटाया 60 मीट्रिक टन कचरा