Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    टिहरी में दिल्ली-यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर आया भारी मलबा, 10 घंटे तक यातायात रहा बाधित

    Updated: Tue, 21 Jul 2026 06:40 PM (IST)

    भारी बारिश के कारण दिल्ली-यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग अगलाड़ पुल के पास लगभग दस घंटे तक मलबा आने से बाधित रहा। ...और पढ़ें

    दिल्ली-यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर अगलाड़ पुल के समीप बारिश से आया मलबा। जागरण

    दिल्ली-यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर अगलाड़ पुल के समीप बारिश से आया मलबा। जागरण

    HighLights

    1. दिल्ली-यमुनोत्री राजमार्ग अगलाड़ पुल के पास 10 घंटे बंद रहा

    2. भारी बारिश से मलबा आने के कारण मार्ग बाधित हुआ

    3. यात्रियों को परेशानी हुई, जेसीबी से मार्ग खोला गया

    संवाद सूत्र, नैनबाग (टिहरी)। भारी बारिश के चलते दिल्ली-यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग मंगलवार देर रात अगलाड़ पुल के समीप मलबा आने से करीब दस घंटे तक बाधित रहा।

    मार्ग बंद होने से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। कड़ी मशक्कत के बाद बुधवार सुबह लगभग 11 बजे मार्ग पर यातायात बहाल हो सका।

    मंगलवार मध्यरात्रि करीब दो बजे अगलाड़ पुल और मसूरी बैंड के बीच खाले पर बने पुल के पास पहाड़ी से भारी मात्रा में मलबा आने के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग पूरी तरह बंद हो गया।

    इससे यमुना घाटी क्षेत्र का संपर्क प्रभावित हो गया और आवश्यक सेवाएं भी करीब दस घंटे तक ठप रहीं। सूचना मिलने पर जेसीबी से कई घंटे की मशक्कत के बाद सुबह लगभग 11 बजे मार्ग को यातायात के लिए खोल दिया गया।

    मार्ग खुलते ही फंसे यात्रियों और स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली। स्थानीय लोगों का कहना है कि अगलाड़ पुल और मसूरी बैंड के बीच का यह हिस्सा हर मानसून में भारी बारिश के दौरान मलबा आने से बंद हो जाता है।

    कार्यदायी संस्था और एनएच विभाग, बड़कोट की ओर से इस समस्या के स्थायी समाधान के लिए अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। इसका खामियाजा हर बरसात में आम जनता और यात्रियों को भुगतना पड़ता है।

    मार्ग बंद होने से फंसे यात्री सुरेंद्र दत्त, अरविंद सिंह, गीता देवी ने बताया कि उन्हें रात करीब दो बजे मार्ग बंद होने की जानकारी मिली। वे छह घंटे से अधिक समय तक सड़क खुलने का इंतजार करते रहे।

    यह भी पढ़ें- यमुनोत्री हाईवे पर भूस्खलन: स्यानाचट्टी-रानाचट्टी खुला, पालीगाड़-सिलाई बैंड अभी भी बंद

    यह भी पढ़ें- उत्तराखंड के तीन जिलों में आज भारी बारिश की चेतावनी, यमुनोत्री हाईवे बंद; बदरी-केदारनाथ यात्रा सुचारू