Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    टिहरी: जिला पूर्ति अधिकारी मनोज डोभाल बोले- जिले में LPG सिलिंडर पर्याप्त, रोज हो रही आपूर्ति

    Updated: Thu, 12 Mar 2026 08:27 PM (IST)

    जिला पूर्ति अधिकारी मनोज डोभाल ने बताया कि टिहरी जिले में घरेलू और व्यावसायिक गैस सिलिंडरों की कोई कमी नहीं है, आपूर्ति नियमित है। ...और पढ़ें

    सांकेतिक तस्वीर।

    सांकेतिक तस्वीर।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    संवाद सहयोगी, नई टिहरी। जिला पूर्ति अधिकारी मनोज डोभाल ने कहा कि टिहरी जिले में गैस सिलिंडरों की कोई कमी नहीं है।

    घरेलू से लेकर व्यावसायिक सिलिंडर पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। साथ ही जिले में नियमित रूप से गैस आपूर्ति भी हो रही है। कहा कि कालाबाजारी, घटतौली रोकने के लिए निरंतर चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

    उन्होंने कहा कि जिले में स्थित गैस एजेंसियों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की गई है। बताया कि जिले में घरेलू एलपीजी सिलिंडरों की पूर्व की भांति आपूर्ति नियमित हो रही है।

    कहा कि जिले में 1 लाख 91 हजार घरेलू गैस कनेक्शन है। प्रत्येक दिन दो हजार सिलिंडर की खपत हो रही है।

    कहा कि गैस एजेंसियों का नियमित निरीक्षण कर स्टाक की दैनिक सूचना उपलब्ध कराई जा रही है। ताकि एलपीजी की कालाबाजारी, अवैध भंडारण व दुरुपयोग न हो।

    इसके लिए संबंधित उपजिलाधिकारी के नेतृत्व में क्यूआरटी दल स्थापित किया जा रहा है। साथ ही व्यवसायिक सिलिंडर सबसे पहले स्कूल, अस्पतालों में उपलब्ध कराए जा रहे हैं।

    टोल फ्री नंबर

    उपभोक्ता टोल फ्री नंबर-01376 234793, 233433, 9456533332, 8126268098 आदि पर गैस संबंधी शिकायत दर्ज करवा सकते हैं।

    कहा कि उपभोक्ता अपने पिछले सिलिंडर की डिलीवरी के 25 दिनों के बाद अगला सिलिंडर आनलाइन बुक करा सकते हैं। इंडियन आयल की डीजीएम श्रवण सिंह ने बताया कि आफलाइन बुकिंग की सुविधा खोल दी गई है।

    कहा कि बीते दो दिन में बुकिंग 200 प्रतिशत बढ़ी है। जबकि टिहरी में पिछले तीन माह में घरेलू गैस की खपत 62 हजार सिलिंडर है। कहा कि पर्याप्त मात्रा में गैस उपलब्ध है, लोग परेशान न हों।

    यह भी पढ़ें- कोटद्वार में रसोई गैस सिलिंडरों के लिए लगने लगी लाइन, उपभोक्ताओं को हो रही है परेशानी

    यह भी पढ़ें- रुड़की के भगवानपुर में LPG को लेकर उपभोक्ताओं का हंगामा, पुलिस थाने से बांटे गए रसोई गैस सिलिंडर