उत्तराखंड में बिजली के तारों में फंसा हेलीकॉप्टर, महिला पालयट ने खेत में कराई इमरजेंसी लैंडिंग
टिहरी जनपद के सकलाना क्षेत्र में बदरीनाथ से देहरादून जा रहा एक हेलीकॉप्टर बिजली के तारों में फंस गया। महिला पायलट अनुपमा चौधरी की सूझबूझ से सभी छह यात ...और पढ़ें

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, नई टिहरी। टिहरी जनपद में मां सुरकंडा देवी मंदिर के चरणों में बसे सकलाना क्षेत्र के नौगांव में बुधवार सुबह एक बड़ी खबर सामने आई, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया।
बदरीनाथ से यात्रियों को लेकर देहरादून जा रहा ट्रांस भारत एविएशन कंपनी का एक हेलीकॉप्टर सकलाना क्षेत्र अंतर्गत सत्यो-नौगांव के ऊपर बड़ा हादसे का शिकार होने से बाल-बाल बच गया।
हेलीकॉप्टर उड़ान के दौरान घरेलू आपूर्ति वाली बिजली लाइन की चपेट में आ गया, जिससे उसमें अफरा-तफरी मच गई। हालांकि महिला पायलट अनुपमा चौधरी की सूझबूझ और साहस से सभी छह यात्रियों की जान बच गई।
महिला पायलट अनुपमा चौधरी ने दिखाई सूझबूझ
पायलट अनुपमा चौधरी के अनुसार हेलीकॉप्टर को मूल रूप से गुप्तकाशी होकर देहरादून पहुंचना था, लेकिन उनको सीधे देहरादून जाने का संदेश मिलने के बाद निर्धारित रूट बदलना पड़ा। नए रूट से चंबा-आराकोट क्षेत्र के ऊपर उड़ान भरते समय सुबह करीब साढ़े 9 बजे अचानक हेलीकॉप्टर के पिछले रोटर में बिजली लाइन का तार फंस गया।
प्रत्यक्षदर्शियों और यात्रियों के मुताबिक तार फंसते ही हेलीकॉप्टर हवा में बुरी तरह हिचकोले खाने लगा और अनियंत्रित होकर नीचे आने लगा। स्थिति बेहद भयावह हो गई थी, लेकिन पायलट अनुपमा चौधरी ने धैर्य और सूझबूझ का परिचय देते हुए हेलीकॉप्टर को नियंत्रित रखा और फंसे हुए तार के साथ ही उसे सुरक्षित रूप से सत्यो-सकलाना के खेतों में इमरजेंसी लैंडिंग करा दी।
हादसे में हेलीकॉप्टर का पिछला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया, लेकिन पायलट सहित सभी छह यात्री पूरी तरह सुरक्षित हैं। घटना की सूचना मिलते ही चंबा-सत्यो पुलिस मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया। हेलीकॉप्टर में पायलट अनुपमा चौधरी के अलावा यात्री पुत्र राज सूरी, श्रीराज सूरी, भूमि सूरी, पार्थ सूरी, हिमांशी पटेल और निष्का सवार थे।
धनोल्टी तहसीलदार मोहम्मद शादाब ने बताया कि पायलट की सूझबूझ के चलते खेतों में सुरक्षित इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई, जिससे बड़ा हादसा टल गया। सभी यात्रियों को सुरक्षित सत्यों से सड़क मार्ग से देहरादून भेज दिया गया है।
यह भी पढ़ें- केदारनाथ हेलीकॉप्टर टिकट धोखाधड़ी: श्रद्धालु से 41,600 रुपये ठगे, पुलिस ने दर्ज किया मामला
यह भी पढ़ें- चार धाम यात्रा में हेलीकॉप्टर और होटल बुकिंग के नाम पर एक्टिव हुए साइबर ठग, वैशाली एसपी जारी की एडवाइजरी
