टिहरी का केतन हत्याकांड: नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपित दिवाकर गिरफ्तार
टिहरी के प्रतापनगर में नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपित दिवाकर डिमरी को लंबगांव पुलिस ने गिरफ्तार किया। यह गिरफ्तारी केतन लाल हत्याकांड से जुड़े जन दबाव ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर।
HighLights
नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपित दिवाकर डिमरी गिरफ्तार
केतन लाल हत्याकांड से जुड़े दबाव में हुई कार्रवाई
पीड़िता की मां की आंदोलन चेतावनी के बाद गिरफ्तारी
जागरण संवाददाता, नई टिहरी। प्रतापनगर क्षेत्र के चर्चित केतन लाल हत्याकांड मामले में थाना लंबगांव पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपित दिवाकर डिमरी को गिरफ्तार कर लिया है।
पीड़िता की मां की ओर से आरोपित की जल्द गिरफ्तारी नहीं होने पर बुधवार से जिला मुख्यालय में आंदोलन शुरू करने की चेतावनी के चलते भी पुलिस ने एहतियात यह कदम उठाया है।
पीड़िता की मां और स्थानीय ग्रामीणों का आरोप था कि न्यायालय के आदेश पर लंबगांव थाने में बीते 11 जुलाई को पोक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। पीड़िता के न्यायालय में धारा-164 के बयान भी दर्ज हो चुके हैं, लेकिन मुख्य आरोपित की गिरफ्तारी नहीं की जा रही है।
इस पर लोगों ने पुलिस की कार्यशैली को लेकर भी आक्रोश जताया था। आरोप लगाया था कि पुलिस लगातार जांच का हवाला देकर कार्रवाई टाल रही है, जबकि पोक्सो के मामलों में त्वरित कार्रवाई अपेक्षित है।
स्वजन ने कहा था कि इससे नाबालिग मानसिक तनाव में है। पीड़िता की मां ने डीएम से आरोपित दिवाकर डिमरी की शीघ्र गिरफ्तारी, विवेचना अधिकारी को हटाने और निष्पक्ष जांच कराने की मांग की थी।
बता दें कि बीते सोमवार को पीड़िता की मां और क्षेत्रीय लोगों ने जिलाधिकारी नितिका खंडेलवाल को ज्ञापन सौंपकर 24 घंटे के भीतर आरोपित की गिरफ्तारी की मांग करते हुए बुधवार से जिला मुख्यालय में अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन और अनशन की चेतावनी दी थी।
जिसके चलते भी पुलिस टीम ने मामले में आरोपित दिवाकर डिमरी निवासी ग्राम देवल, थाना लंबगांव, टिहरी गढ़वाल की गिरफ्तारी कर मामले को शांत कराने का प्रयास किया है।
एसएसपी श्वेता चौबे ने बताया कि आरोपित को गिरफ्तार कर नियमानुसार न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है। वर्तमान में भी मामले की गहनता से जांच जारी है।
यह भी पढ़ें- टिहरी: सांसद चंद्रशेखर आजाद ने केतन लाल के परिवार से की मुलाकात, न्याय का दिया भरोसा
यह भी पढ़ें- केतन लाल हत्याकांड पर अल्मोड़ा में भारी आक्रोश, उपपा ने न्याय के लिए किया प्रदर्शन