टिहरी: भालू को ट्रैंकुलाइज कर पकड़ने के लिए टीम चला रही सर्च अभियान
उत्तराखंड के थौलधार ब्लॉक के सुल्याधार क्षेत्र में बीते शनिवार को घास लेने गई लक्ष्मी देवी पर भालू ने हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, नई टिहरी। विकासखंड थौलधार के सुल्याधार क्षेत्र में भालू के हमले में गंभीर रूप से घायल हुई महिला का ऋषिकेश एम्स में उपचार जारी है।
यह घटना बीते शनिवार को घटी, जब भालू ने जंगल में घास लेने गई लक्ष्मी देवी (26) पत्नी बबलू पर अचानक हमला कर दिया।
हमले में लक्ष्मी देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं और उनकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। चिकित्सकों ने बताया कि उन्हें अपनी एक आंख खोने का खतरा है और उपचार अभी जारी है।
इस बीच, वन विभाग ने भालू को पकड़ने के लिए विशेष टीम तैनात की है। उप प्रभागीय वनाधिकारी जन्मेजय रमोला ने बताया कि महिला पर हमले के तुरंत बाद से वन विभाग की 14 सदस्यीय टीम क्षेत्र में लगातार गश्त कर रही है।
विशेषज्ञों की टीम भालू को ट्रैंकुलाइज कर सुरक्षित पकड़ने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है।
वन विभाग ने बताया कि 21 मार्च से सुल्याधार क्षेत्र में गश्त जारी है, लेकिन अब तक भालू का कोई पता नहीं चल पाया है। वन कर्मियों और ट्रैंकुलाइजेशन विशेषज्ञों की टीम लगातार सर्च ऑपरेशन में जुटी है।
जन्मेजय रमोला ने यह भी कहा कि घायल महिला को शीघ्र ही मुआवजा राशि प्रदान की जाएगी और उनकी स्वास्थ्य स्थिति पर विभाग लगातार निगरानी रख रहा है।
यह भी पढ़ें- टिहरी: जंगल में घास लेने गई महिला पर भालू का हमला, गंभीर हालत में एम्स ऋषिकेश रेफर
यह भी पढ़ें- पिथौरागढ़ में जंगल गई महिला पर भालू का जानलेवा हमला, चेहरा-गला और हाथ बुरी तरह नोंचे
यह भी पढ़ें- उत्तराखंड में भालू का खौफनाक हमला, महिला गंभीर रूप से घायल; गांववालों की त्वरित हिम्मत से बची जान