Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    टिहरी: जंगल में घास लेने गई महिला पर भालू का हमला, गंभीर हालत में एम्स ऋषिकेश रेफर

    Updated: Sat, 21 Mar 2026 06:18 PM (IST)

    नई टिहरी के सुल्याधार क्षेत्र में घास लेने जंगल गई एक महिला पर भालू ने हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें एम्स ऋषिकेश र ...और पढ़ें

    सांकेतिक तस्वीर।

    सांकेतिक तस्वीर।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, नई टिहरी। विकासखंड थौलधार के सुल्याधार क्षेत्र में ग्राम पंचायत नकोट के अंतर्गत जंगल में घास लेने गई महिला पर भालू ने हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।

    मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने शोर मचाकर भालू को भगाया और 108 सेवा के माध्यम से महिला को जिला अस्पताल लाया गया है, जहां से एम्स ऋषिकेश रेफर कर दिया गया।

    जिला अस्पताल पहुंचे ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार, लक्ष्मी देवी (26) पत्नी बबलू निवासी ग्राम पंचायत नकोट सोलंकी सुल्याधार थौलधार गांव की दो अन्य महिलाओं के साथ घर से करीब डेढ़ किमी दूर जंगल में घास लेने गई हुई थी।

    इस दौरान झाड़ियां के पीछे छिपे एक भालू ने लक्ष्मी देवी पर हमला कर दिया। हमले के दौरान अन्य दोनों महिलाएं शोर मचाते हुए गांव की ओर दौड़ीं।

    महिलाओं का शोर सुनकर ग्रामीण एकत्रित हो गए और घटनास्थल पर पहुंचे। लेकिन तब तक भालू ने लक्ष्मी देवी को बुरी तरह से घायल कर दिया और उनका पूरा चेहरा नोच डाला।

    ग्रामीणों ने मिलकर घायल लक्ष्मी देवी को स्ट्रेचर के माध्यम से डेढ़ से दो किमी दूर सड़क मार्ग तक पहुंचाया।

    सूचना पर पहुंची 108 सेवा के माध्यम से घायल महिला को जिला अस्पताल बौराड़ी लाया गया। जहां महिला का उपचार जारी है। महिला की हालत गंभीर बनी हुई है।

    घटना शाम करीब 4 की बताई जा रही है। महिला की गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल से जरूरी उपचार के बाद एम्स ऋषिकेश के लिए रेफर किया जा रहा है।

    विभाग को ग्रामीणों की ओर से शाम करीब 4:30 बजे महिला पर भालू के हमले की सूचना मिली थी। जिस पर तत्काल टीम को मौके पर भेजा गया। विभाग की टीम की ओर से क्षेत्र में ग्रस्त बढ़ा दी गई है। वह स्वयं भी वन दरोगा अजयपाल पंवार के साथ घायल महिला को देखने जिला अस्पताल पहुंचे हैं। घायल महिला को मुआवजा संबंधी कार्रवाई गतिमान है। विभाग विभाग की ओर से घायल महिला को हर संभव सहायता और सहयोग प्रदान किया जाएगा।
    - प्रदीप चौहान, वन क्षेत्राधिकार, टिहरी।

    यह भी पढ़ें- पौड़ी में जंगल में घास काटने गई महिला पर भालू ने किया हमला, घायल को एयरलिफ्ट कर भेजा जाएगा एम्स

    यह भी पढ़ें- तीन भालुओं ने अचानक महिला पर किया हमला, चिल्लाने की अवाज सुनकर पहुंचे ग्रामीण तब भागे भालू