Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    उत्तराखंड : Tehri Acro Festival में टिहरी झील में गिरे दो पैराग्लाइडर पायलट, एसडीआरएफ ने किया रेस्क्यू

    Updated: Thu, 29 Jan 2026 09:06 PM (IST)

    टिहरी में एक्रो फेस्टिवल के दौरान दो पैराग्लाइडर अनियंत्रित होकर टिहरी झील में गिर गए। सुरक्षा में तैनात एसडीआरएफ की विशेष रेस्क्यू टीम ने तुरंत कार्र ...और पढ़ें

    HighLights

    1. एक्रो फेस्टिवल के दौरान दो पैराग्लाइडर झील में गिरे।

    2. एसडीआरएफ टीम ने तुरंत दोनों पायलटों को सुरक्षित निकाला।

    3. पायलट सुरक्षित, प्राथमिक जांच के बाद भेजे गए।

    जागरण संवाददाता, टिहरी। पर्यटन विभाग की ओर से संचालित टिहरी एक्रो फेस्टिवल और एसआईवी चैंपियनशिप के दौरान पैराग्लाइडिंग गतिविधियों करते समय गुरुवार शाम को दो इंडियन पैराग्लाइडर अनियंत्रित होकर टिहरी झील में गिर गए।

    सुरक्षा की दृष्टि से प्रतापनगर क्षेत्र और टिहरी झील में तैनात एसडीआरएफ की विशेष रेस्क्यू टीमें इसके लिए पूर्व में ही यहां तैनात की गई थी।

    दोनों पायलेट्स को सकुशल रेस्क्यू किया गया। झील में गिरने के कारण उन्हें कोई चोट नहीं आई। हालांकि यह भी एसआईवी प्रतियोगिता के दौरान सुरक्षा का जायजा लेने का एक डेमो था।

    एसडीआरएफ के निरीक्षक कविंद्र सजवाण ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही मौके पर मौजूद एसडीआरएफ की टीम ने त्वरित और बेहतर समन्वित कार्रवाई करते हुए बिना समय गंवाए दोनों पैराग्लाइडर पायलटों तक तत्काल पहुंच बनाई।

    दोनों के लिए कुशलतापूर्वक रेस्क्यू ऑपरेशन संचालित कर सुरक्षित रूप से झील से बाहर निकाला गया। प्राथमिक स्वास्थ्य जांच में दोनों पायलट पूरी तरह सुरक्षित पाए गए हैं।

    उन्हें आवश्यक प्राथमिक चिकित्सकीय परीक्षण के उपरांत सुरक्षित स्थान पर भेज दिया गया। जिला पर्यटन अधिकारी एसएस राणा ने बताया कि यह एक डेमो था, जिसके तहत पायलेट्स झील में सुरक्षा का जायजा लेने की तैयारी परख रहे थे।

    यह भी पढ़ें- सौतेले पिता ने दो वर्षीय मासूम को पटक-पटककर मार डाला, हादसा बताकर करता रहा गुमराह; बोला-बच्चे से थी नफरत

    यह भी पढ़ें- भुवनेश्वर स्टेशन पर दर्दनाक हादसा; ट्रेन की चपेट में आने से युवक का पैर कटा, कटक रेफर

    यह भी पढ़ें- राजगढ़ में दो दोस्तों के बीच हंसी-मजाक के दौरान हादसा... बंदूक उठाते ही दब गया ट्रिगर, लाइनमैन को लगी गोली, इंदौर रेफर