टिहरी: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपित की गिरफ्तारी की मांग, ग्रामीणों ने की सड़क जाम
लम्बगांव में नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी दिवाकर डिमरी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर स्थानीय लोगों ने सड़क जाम कर दी। ...और पढ़ें

केतन हत्याकांड को लेकर नाबालिग के साथ हुए दुष्कर्म के मामले में सड़क पर प्रदर्शन करते ग्रामीण।
HighLights
लम्बगांव में नाबालिग दुष्कर्म आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
स्थानीय लोगों ने मुख्य सड़क जाम कर विरोध जताया
पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज, आरोपी फरार
जागरण संवाददाता, नई टिहरी। केतन हत्याकांड को लेकर नाबालिग के साथ हुए दुष्कर्म के मामले में लम्बगांव क्षेत्र के स्थानीय लोगों ने आरोपित दिवाकर डिमरी के गिरफ्तारी की मांग को करने को लेकर सोमवार को लंबगांव में मुख्य सड़क जाम कर दी। स्थानीय लोगों का थाने घेरने का कार्यक्रम है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में लम्बगांव थाने में पोक्सों के तहत मामला दर्ज होने के बाद आरोपित की गिरफ्तारी पुलिस नहीं कर रही है। जिससे पीड़ित परिवार सहित स्थानीयों में भारी रोष बना हुआ है।
पूर्व चेतावनी के अनुरूप आज लम्बगांव में लोगों ने आरोपित की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सड़क जाम की है।
यह भी पढ़ें- बदायूं में मतांतरण और दुष्कर्म के मामले में पहली सजा, दोषी साकिर को 10 साल की जेल, 1 लाख का जुर्माना भी लगाया
यह भी पढ़ें- सामूहिक दुष्कर्म का दंश, एक महीने तक दहशत में घुटती रही युवती; हंसी-ठिठोली करते खुलेआम घूमते रहे आरोपी