Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Uttarakhand में खोदाई के दौरान फटी अडानी गैस की पाइपलाइन, हादसा टला

    Updated: Fri, 03 Jul 2026 08:50 AM (IST)

    उत्तराखंड के काशीपुर में नाली खुदाई के दौरान अडानी गैस की पीएनजी पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गई, जिससे गैस रिसाव से हड़कंप मच गया। ...और पढ़ें

    काशीपुर ढकिया रोड पर खुदाई के दौरान क्षतिग्रस्त गैस पाइपलाइन की मरम्मत करती टीम। Jagran

    काशीपुर ढकिया रोड पर खुदाई के दौरान क्षतिग्रस्त गैस पाइपलाइन की मरम्मत करती टीम। Jagran

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    संस जागरण, काशीपुर। ढकिया रोड, दड़ियाल रोड हाइड्रिल के पास नाली की खुदाई के दौरान अडानी कंपनी की एक पीएनजी गैस पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गई। पाइपलाइन फटने से इलाके में तेजी से गैस का रिसाव होने लगा, जिससे सनसनी फैल गई।

    सूचना मिलते ही काशीपुर फायर स्टेशन से अग्निशमन अधिकारी श्याम सिंह के निर्देशन में एक फायर यूनिट तुरंत मौके पर पहुंची।

    कोई जनहानि नहीं

    फायर ब्रिगेड की टीम ने सूझबूझ दिखाते हुए अडानी गैस के कर्मचारियों से संपर्क किया, जिसके बाद मौके पर पहुंचे कर्मचारी विनय कुमार की मदद से गैस सप्लाई को बंद कराया गया।

    फायर यूनिट और गैस कंपनी के कर्मचारियों ने संयुक्त रूप से कड़ी मशक्कत के बाद मीडियम प्रेशर पाइपलाइन की मरम्मत कर रिसाव को पूरी तरह ठीक किया।

    प्रभारी अग्निशमन अधिकारी ने बताया कि समय रहते की गई कार्रवाई से एक बड़ा हादसा टल गया है। कोई जनहानि नहीं हुई है। रेस्क्यू टीम में चालक संदीप कुमार शर्मा, फायरमैन आकाश गैरोला, पंकज कुमार और महिला फायरमैन आरती शामिल रहे।

    यह भी पढ़ें- ग्रेटर नोएडा के डेल्टा वन में गैस पाइपलाइन फटने से दहशत, ढाई घंटे बाद रिसाव रुका

    यह भी पढ़ें- एनएच चौड़ीकरण में लापरवाही से पाइपलाइन फटने से हजारों लीटर पानी बर्बाद, मोहल्लों में मचा हाहाकार