Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    उत्तराखंड के बाजपुर में नकली दवाइयों के बड़े सिंडिकेट का भंडाफोड़, नामी कंपनियों के रैपर में बन रही थीं दवाएं

    Updated: Sun, 19 Jul 2026 10:43 PM (IST)

    बाजपुर में एसटीएफ और अन्य विभागों की संयुक्त टीम ने नकली दवाइयों के बड़े सिंडिकेट का पर्दाफाश किया है। ...और पढ़ें

    बाजपुर में नकली दवा बनाने के मामले में पकड़े गए आरोपित (चेहरे पर रुमाल बांधे) व बरामद माल के साथ एसटीएफ, औषधि नियंत्रण, आबकारी और पुलिस की संयुक्त टीम। जागरण

    बाजपुर में नकली दवा बनाने के मामले में पकड़े गए आरोपित (चेहरे पर रुमाल बांधे) व बरामद माल के साथ एसटीएफ, औषधि नियंत्रण, आबकारी और पुलिस की संयुक्त टीम। जागरण 

    HighLights

    1. बाजपुर में नकली दवाइयों का बड़ा सिंडिकेट पकड़ा गया

    2. एसटीएफ ने कोविल बायोटेक कंपनी पर छापा मारा

    3. संचालक धीरेंद्र गिरफ्तार, फैक्ट्री और गोदाम सील

    संवाद सहयोगी, बाजपुर (ऊधम सिंह नगर)। औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक दवा निर्माण इकाई पर स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ), औषधि नियंत्रण विभाग, पुलिस और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने छापेमारी कर नकली एलोपैथिक दवाइयों के बड़े सिंडिकेट का पर्दाफाश किया है।

    कार्रवाई के दौरान ब्रांडेड कंपनियों के नाम से नकली दवाइयों का निर्माण और पैकेजिंग होते पकड़ी गई।

    टीम ने कंपनी संचालक को गिरफ्तार कर फैक्ट्री और गोदाम सील कर दिए हैं, जबकि उसके अन्य साथियों की तलाश जारी है।

    एसटीएफ के एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि शनिवार रात बाजपुर औद्योगिक क्षेत्र स्थित कोविल बायोटेक में छापा मारा गया।

    मौके से धीरेंद्र पुत्र ब्रह्म सिंह, निवासी ग्राम स्याना, जनपद बुलंदशहर (उत्तर प्रदेश) को गिरफ्तार किया गया।

    जांच में सामने आया कि आरोपित आयुर्वेदिक एवं फूड लाइसेंस की आड़ में बिना वैध एलोपैथिक दवा निर्माण लाइसेंस के स्टेडमेड, मैकलियोड्स, इंटास, सन फार्मा सहित कई प्रतिष्ठित कंपनियों के नाम से नकली जीवनरक्षक एवं अन्य दवाइयों का निर्माण कर बाजार में सप्लाई कर रहा था।

    पूछताछ के आधार पर टीम ने फैक्ट्री के निकट हाईवे स्थित गोदाम में भी तलाशी ली। वहां से एक लाख से अधिक टैबलेट, करीब 15 हजार सिरप, बड़ी मात्रा में पैकेजिंग सामग्री, फर्जी होलोग्राम, अंग्रेजी शराब की बोतलें तथा शराब की पैकिंग में प्रयुक्त उपकरण बरामद किए गए।

    आरोपी ने हरियाणा से अवैध शराब मंगाकर उत्तराखंड में सप्लाई करने की बात भी स्वीकार की है। एसटीएफ के अनुसार बरामद दवाओं और अन्य सामग्री की जांच की जा रही है।

    मामले में विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपित के नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश तेज कर दी गई है। अधिकारियों का कहना है कि जांच के आधार पर आगे और गिरफ्तारियां हो सकती हैं।

    यह भी पढ़ें- आगरा में नकली दवा बनाकर बेचने वाला मेडिकल स्टोर संचालक गिरफ्तार, उत्तराखंड से जुड़ा है रैकेट

    यह भी पढ़ें- आगरा में करोड़ों की नकली दवाओं का खेल, रिश्तेदारों के नाम पर फर्म बनाकर बिलों में हेराफेरी

    खबरें और भी