Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बाजपुर में सूने घर से डेढ़ लाख नकद चोरी, जमीन के कागजात भी ले गए चोर

    Updated: Sat, 18 Jul 2026 12:49 PM (GMT+05:30)

    बाजपुर के वार्ड नंबर-2 में एक सूने मकान से शुक्रवार देर रात चोरों ने ताला तोड़कर डेढ़ लाख रुपये नकद और जमीन के महत्वपूर्ण दस्तावेज चुरा लिए। ...और पढ़ें

    पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। जागरण

    पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। जागरण

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    संवाद सहयोगी, बाजपुर। नगर के वार्ड नंबर-2 स्थित एक स्कूल के पास शुक्रवार देर रात अज्ञात चोरों ने एक सूने मकान का ताला तोड़कर डेढ़ लाख रुपये की नकदी और जमीन के महत्वपूर्ण दस्तावेज चोरी कर लिए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।

    वार्ड नंबर-2 निवासी रोहताश शर्मा पुत्र किशन लाल शर्मा शुक्रवार शाम रोजाना की तरह अपने घर से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर स्थित आम के बाग में चले गए थे। देर रात घर सूना देखकर अज्ञात चोरों ने मुख्य दरवाजे का ताला और कुंडा तोड़कर अंदर प्रवेश किया।

    पुलिस ने शुरू की जांच

    बताया गया कि चोर घर में रखे संदूक से डेढ़ लाख रुपये की नकदी, जो बाग के मालिक को देने के लिए रखी गई थी, तथा जमीन के महत्वपूर्ण कागजात चोरी कर ले गए। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गए।

    शनिवार सुबह जब रोहताश शर्मा का बड़ा बेटा गौरव शर्मा घर पहुंचा तो मुख्य दरवाजे का ताला टूटा मिला और घर का सामान बिखरा पड़ा था। इसके बाद उसने परिजनों को सूचना दी और पुलिस को 112 पर घटना की जानकारी दी।

    खबरें और भी

    सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही चोरों का पता लगाने का प्रयास किया जाएगा।

    यह भी पढ़ें- बाजपुर में वृद्धा से दो लाख के जेवर लूटे, विरोध पर मारपीट कर खेत में घसीटा

    यह भी पढ़ें- उत्तराखंड के बाजपुर में छात्रवृत्ति घोटाले का बड़ा खुलासा, 7 स्कूलों और मदरसों पर FIR दर्ज