Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बाजपुर में वृद्धा से दो लाख के जेवर लूटे, विरोध पर मारपीट कर खेत में घसीटा

    Updated: Fri, 17 Jul 2026 02:23 PM (IST)

    बाजपुर में सुबह की सैर पर निकली 80 वर्षीय वृद्धा से दो बदमाशों ने दो लाख से अधिक के सोने के कुंडल लूट लिए। ...और पढ़ें

    घटना के संबंध में बुजुर्ग महिला व परिजनों से जानकारी लेते केलाखेड़ा थानाध्यक्ष मनीष खत्री। जागरण

    घटना के संबंध में बुजुर्ग महिला व परिजनों से जानकारी लेते केलाखेड़ा थानाध्यक्ष मनीष खत्री। जागरण

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    संवाद सहयोगी, बाजपुर। क्षेत्र में लूटपाट की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। शुक्रवार सुबह टहलने निकली एक 80 वर्षीय वृद्ध महिला से दो बदमाशों ने छीना-झपटी कर दो लाख रुपये से अधिक कीमत के सोने के जेवर लूट लिए।

    विरोध करने पर आरोपितों ने महिला के साथ मारपीट की और उसे पास के खेत में घसीट ले गए। वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपित महिला को गंभीर हालत में खेत में छोड़कर फरार हो गए।

    खेत में ले जाकर जबरन कुंडल उतारे

    जानकारी के अनुसार रहमतुल्ला निवासी जमुना बाई पत्नी रांझा राम (80) शुक्रवार सुबह घर के पास टहलने निकली थीं। इसी दौरान दो युवक पहुंचे और उनके कानों में पहने लगभग दो तोले वजनी सोने के कुंडल छीनने का प्रयास किया। महिला द्वारा विरोध करने पर आरोपितों ने उनके साथ मारपीट की और उन्हें खेत में ले जाकर जबरन कुंडल उतार लिए।

    परिजनों ने बताया कि जमुना बाई पक्षाघात से पीड़ित हैं और बोल नहीं पातीं, इसलिए उनकी आवाज किसी तक नहीं पहुंच सकी। काफी देर तक घर नहीं लौटने पर स्वजन उनकी तलाश में निकले तो वह खेत के पास घवराई हुई मिलीं। घटना की सूचना मिलते ही केलाखेड़ा पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़िता व परिजनों से जानकारी ली। पुलिस ने आरोपितों की तलाश में क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान शुरू कर दिया है।

    थानाध्यक्ष मनीष खत्री ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम को सक्रिय कर दिया गया है। विभिन्न स्थानों पर चेकिंग की जा रही है और आरोपितों की तलाश जारी है।

    यह भी पढ़ें- उत्तराखंड के बाजपुर में छात्रवृत्ति घोटाले का बड़ा खुलासा, 7 स्कूलों और मदरसों पर FIR दर्ज

    यह भी पढ़ें- ऊधम सिंह नगर के बाजपुर में एसडीएम कोर्ट परिसर में युवक से मारपीट, अधिवक्ता व साथियों पर लगाया आरोप

    खबरें और भी