Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    ऊधम सिंह नगर के बाजपुर में एसडीएम कोर्ट परिसर में युवक से मारपीट, अधिवक्ता व साथियों पर लगाया आरोप

    Updated: Thu, 16 Jul 2026 05:18 PM (IST)

    बाजपुर के एसडीएम कोर्ट परिसर में एक युवक ने अधिवक्ता और उनके साथियों पर मारपीट व जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। ...और पढ़ें

    HighLights

    1. युवक ने अधिवक्ता व साथियों पर मारपीट का आरोप लगाया

    2. एसडीएम कोर्ट परिसर में हुई घटना, पुलिस ने बचाया

    3. पीड़ित ने वीडियो फुटेज के साथ एफआईआर की मांग की

    संवाद सहयोगी, बाजपुर (ऊधम सिंह नगर)। एसडीएम कोर्ट परिसर में एक युवक ने अधिवक्ता एवं उनके साथियों पर मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। मामले में कोतवाली बाजपुर में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की मांग की गई है।

    मुंडिया पिस्तौर निवासी अनीस पुत्र अब्दुल वहीद ने कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में बताया कि गुरुवार दोपहर करीब 2:30 बजे वह अपने भाई रहीस अहमद उर्फ लाला का हालचाल जानने के लिए एसडीएम कोर्ट परिसर पहुंचा था।

    आरोप है कि इसी दौरान एक अधिवक्ता और उनके साथ मौजूद कुछ अन्य अधिवक्ताओं ने बिना किसी कारण उसे घेर लिया तथा गाली-गलौज करते हुए लात-घूंसों से मारपीट की। इस दौरान उसके कपड़े भी फाड़ दिए गए।

    तहरीर में यह भी आरोप लगाया गया है कि मौके पर मौजूद पुलिस कर्मियों ने हस्तक्षेप कर उसे आरोपितों से बचाया और अपनी सुरक्षा में लेकर कोतवाली पहुंचाया। अनीस का कहना है कि पुलिस संरक्षण में होने के बावजूद आरोपितों ने उसे जान से मारने की धमकी दी।

    पीड़ित ने घटना की वीडियो फुटेज भी उपलब्ध होने का दावा करते हुए अधिवक्ता एवं अन्य आरोपितों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

    कोतवाली पुलिस का कहना है कि मामले में प्राप्त तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है। जांच के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

    यह भी पढ़ें- लाइसेंसी शस्त्रों की जांच का दायरा बढ़ा, ऊधम सिंह नगर से पंजाब तक खंगाली जा रही सप्लाई चेन

    यह भी पढ़ें- उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में साइबर ठगों के 850 म्यूल खाते सक्रिय, 60 करोड़ रुपये जब्त