उत्तराखंड के रुद्रपुर में राहुल गांधी पर एफआईआर के खिलाफ बड़ा प्रदर्शन, पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल को आया चक्कर
रुद्रपुर में कांग्रेस ने सांप्रदायिकता, जातिगत भेदभाव और राहुल गांधी पर एफआईआर के विरोध में प्रदर्शन किया। इस दौरान पुलिस ...और पढ़ें
HighLights
कांग्रेस ने रुद्रपुर में जिलाधिकारी कार्यालय का घेराव किया।
पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच धक्का-मुक्की में कई घायल हुए।
राहुल गांधी पर एफआईआर के विरोध में कांग्रेस ने प्रदर्शन किया।
जागरण संवाददाता, रुद्रपुर । देश-प्रदेश में बढ़ती सांप्रदायिकता, जातिगत भेदभाव और नफरत की राजनीति के विरोध में कांग्रेस की ओर से शुक्रवार को रुद्रपुर में जिलाधिकारी कार्यालय का घेराव करने निकले।
इस दौरान कलेक्ट्रेट परिसर को छावनी में तब्दील कर दिया गया। यहां भारी पुलिस और पीएसी तैनात रही। कांग्रेसियों को रोकने के लिए थ्री लेयर की बेरीकेडिंग की गई है। कांग्रेस कार्यकर्ता बैरिकेड के ऊपर चढ़ने। इस दौरान पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच धक्का-मुक्की हुई।
इस दौरान काफी देर तक तनाव का माहौल रहा। पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल को चक्कर आ गया और वह गिर गए। महानगर महिला कांग्रेस अध्यक्ष मोनिका ढाली भी घायल हुईं। पुलिस ने यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी की। पुलिस ने राष्ट्रीय अध्यक्ष उदयभानु को हिरासत में लिया।

यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु के नेतृत्व में प्रस्तावित आंदोलन की तैयारियों को लेकर गुरुवार को किच्छा विधायक एवं पूर्व मंत्री तिलक राज बेहड़ के आवास पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। इसमें अधिक से अधिक संख्या में कार्यकर्ताओं के कलक्ट्रेट पहुंचने का आह्वान किया गया।
धर्म के नाम पर भेदभाव तथा नफरत को बढ़ावा
बैठक को संबोधित करते हुए विधायक तिलक राज बेहड़ ने कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की हल्द्वानी रैली के बाद रामलीला मैदान के कथित शुद्धीकरण की घटना दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाएं जाति और धर्म के नाम पर भेदभाव तथा नफरत को बढ़ावा देती हैं।
यह भी पढ़ें- उत्तराखंड में शुद्धीकरण विवाद पर कांग्रेस का हल्ला बोल, मुख्यमंत्री आवास कूच की तैयारी
उन्होंने आरोप लगाया कि मामले को राष्ट्रीय स्तर पर उठाने वाले नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ प्राथमिकी पंजीकृत कराना लोकतांत्रिक आवाज को दबाने का प्रयास है। लोकतंत्र में सवाल पूछना और अन्याय के खिलाफ आवाज उठाना अपराध नहीं हो सकता।

बेहड़ ने कहा कि कांग्रेस जाति, धर्म और संप्रदाय के नाम पर समाज को बांटने की राजनीति का विरोध करती है। संविधान, लोकतंत्र और सामाजिक भाईचारे की रक्षा के लिए पार्टी का संघर्ष जारी रहेगा।
बैठक में सुमित्तर भुल्लर, मोहनखेड़ा, संजय जुनेजा, सर्वेश कुमार सिंह, परिमल राय, इंद्रजीत सिंह, सौरभ शर्मा, रामकिशन सैनी, संजय गुप्ता, अशोक राय, अखिलेश सिंह, नवीन खेतवाल, सोनू चौहान, गुल मोहम्मद, बाबू खान, जनार्दन सिंह, मोनिका ढाली, परवेज कुरैशी, जोगिंदर यादव, राकेश अधिकारी मौजूद रहे।
