Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    युवती को साथ लेकर लांघे तीन स्टेट बॉर्डर, 150 सीसीटीवी खंगालने के बाद राजस्थान से बरामद; दुष्कर्म में केस

    Updated: Wed, 15 Jul 2026 12:23 PM (IST)

    काशीपुर से गायब हुई युवती 10 दिन बाद राजस्थान के अजमेर से बरामद की गई है। पड़ोसी मोहम्मद जफर पर अपहरण और दुष्कर्म का आरोप है, पुलिस ने 150 से अधिक सीस ...और पढ़ें

    इस तस्वीर का उपयोग सांकेतिक रूप में किया गया है।

    इस तस्वीर का उपयोग सांकेतिक रूप में किया गया है।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, काशीपुर । नगर क्षेत्र से पांच जुलाई को गायब हुई युवती 10 दिन बाद राजस्थान के अजमेर से मिली है।

    युवती को पड़ोस में रहने वाला 23 वर्षीय मोहम्मद जफर उर्फ आर्यन उर्फ छोटू पुत्र आशफ अली भगाकर ले गया था। युवती से दुष्कर्म की पुष्टि के बाद आरोपितों पर दुष्कर्म व आपराधिक धमकी की धाराएं बढ़ा दी गई हैं।

    150 से अधिक सीसीटीवी की फुटेज खंगाले

    पीड़िता की मां ने शिकायत कर कहा था कि दूसरे धर्म वाला जफर पड़ोस में किराये पर रहता है। वह उसकी बेटी को डरा-धमकाकर भगा ले गया है। आरोपित के कहने पर युवती घर से सोने के एक जोड़ी कुंडल, एक अंगूठी व 30 हजार रुपये नकद लेकर गई थी। दोनों मोबाइल साथ नहीं ले गए थे। ऐसे में पुलिस के लिए तलाश करना चुनौतीपूर्ण था।

    तकनीकी लोकेशन प्राप्त करना मुश्किल होते के बावजूद पुलिस ने उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा में 150 से अधिक सीसीटीवी की फुटेज खंगालकर आरोपित को ट्रेस किया। युवती को जसपुर से सकुशल बरामद किया।

    आरोपितों को न्यायालय में पेश किया गया। पुलिस टीम में कोतवाल हरेंद्र चौधरी, एसएसआइ नवीन बुधानी, एसआइ कौशल भाकुनी, कांस्टेबल सुरेंद्र, धीरज, किरन मेहता, माजिद, राहुल आदि शामिल रहे।

    यह भी पढ़ें- हिमाचल के चंबा में चाचा ने नाबालिग भतीजियों से किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

    यह भी पढ़ें- बिजनौर में रिश्तों का कलंक: किशोर ने बहन से, पिता ने बेटी से किया दुष्कर्म, गिरफ्तार