Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    उत्तराखंड में टस्कर हाथी की मौत से वन विभाग में हड़कंप, साथी हाथियों ने मचाया उत्पात

    Updated: Sun, 12 Jul 2026 10:15 AM (IST)

    खटीमा रेंज के उत्तरी बनबसा कंपार्टमेंट नंबर 5 में एक मृत टस्कर हाथी मिलने से हड़कंप मच गया, जिसके बाद साथी हाथियों ने जंगल में उत्पात मचाया। ...और पढ़ें

    जंगल में एक मृत टस्कर मिलने से हड़कंप मच गया। जागरण

    जंगल में एक मृत टस्कर मिलने से हड़कंप मच गया। जागरण

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, खटीमा। खटीमा रेंज के उत्तरी बनबसा कंपार्टमेंट नंबर 5 से लगे जंगल में एक मृत टस्कर मिलने से हड़कंप मच गया। हाथी की मौत के बाद उसके साथी हाथियों ने जंगल में जमकर उत्पात मचाया है।

    घटना की सूचना वन विभाग के उच्च अधिकारियों को दे दी गई है। मौके पर वन बीट के अधिकारी भी पहुंचे हैं। जिन्होंने मृत हाथी के आसपास बैरिकेडिंग कर आवाज आई पर रोक लगा दी है।

    नेपाल में भी आवाजाही करता हाथियों का झुंड

    तराई पूर्वी वन विभाग की उप डिविजन की खटीमा रेंज का जंगल कीलपुरा रेंज से लगा हुआ है। किलपुरा रेंज हाथी कॉरिडोर के रूप में विकसित है। जहां पर बड़ी संख्या में हाथियों की मौजूदगी है। यही वजह है कि दोनों रेंजों की सीमा पर हाथियों का आना-जाना लगा रहता है। इतना ही नहीं हाथियों का झुंड पड़ोसी देश नेपाल में भी आवाजाही करता है।

    रविवार की सुबह उत्तरी बनबसा कंपार्टमेंट नंबर 5 से लगे कैनाल की भूमि में एक मृत टस्कर सूचना 1 बीट आरक्षी दीपु सिंह को मिली। इसके बाद उन्होंने वन क्षेत्र अधिकारी हरेंद्र बिष्ट को देने के साथ ही मौके पर पहुंचकर बेरी कटिंग कर दी।

    फिलहाल वन विभाग के उच्च अधिकारी मौके के लिए रवाना हो गए हैं। संभावना जताई जा रही है की हाथी की मौत करंट लगने से हुई है। क्योंकि घटनास्थल के आसपास बड़ी मात्रा में मक्के की फसल लगी हुई है। रेंजर ने कहा कि जाँच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

    यह भी पढ़ें- ऋषिकेश में अनोखा एक दांत वाला हाथी: चुपचाप आया, पत्ते खाए और अपने रास्ते निकल गया

    यह भी पढ़ें- पहाड़ चढ़ने लगे हाथी: कोटद्वार के 3000 मीटर ऊंचे भंवासी गांव में पहली बार दिखा हाथी, ग्रामीणों में दहशत

    खबरें और भी