Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    उत्तराखंड में दवा फैक्ट्ररी पर एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, दवाएं और हरियाणा की शराब बरामद; सील

    Updated: Sun, 19 Jul 2026 09:32 AM (IST)

    उत्तराखंड एसटीएफ, ड्रग विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने बाजपुर की कोवियल बायोटेक फैक्ट्ररी पर छापा मारा। ...और पढ़ें

    कोवियल बायोटेक फैक्ट्ररी में छापेमारी की बड़ी कार्रवाई। Jagran

    कोवियल बायोटेक फैक्ट्ररी में छापेमारी की बड़ी कार्रवाई। Jagran

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    संवाद सहयोगी, बाजपुर (सुल्तानपुर पट्टी)। कुमाऊं यूनिट एसटीएफ, बाजपुर पुलिस तथा औषधि नियंत्रण विभाग ऊधम सिंह नगर व नैनीताल की संयुक्त टीम ने रविवार तड़के बाजपुर कोतवाली क्षेत्र स्थित एक कंपनी में छापा मारकर बड़ी कार्रवाई की।

    टीम ने कंपनी में भारी मात्रा में मिथ्या छाप (नकली ब्रांड) और अपमिश्रित दवाइयां बरामद कीं। इसके साथ ही कंपनी मालिक की निशानदेही पर उसके गोदाम से चंडीगढ़ मार्का अंग्रेजी शराब की कुल 118 पेटियां बरामद की गईं।

    दो आरोपित फरार

    पुलिस ने कंपनी मालिक को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि मामले में दो अन्य आरोपितों के फरार होने की बात सामने आ रही है।

    जानकारी के अनुसार, रविवार तड़के कुमाऊं यूनिट एसटीएफ, बाजपुर कोतवाली पुलिस तथा औषधि नियंत्रण विभाग ऊधम सिंह नगर और नैनीताल की संयुक्त टीम ने बाजपुर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत स्थित कोविअल बायोटेक कंपनी में छापा मारा।

    कार्रवाई के दौरान टीम को कंपनी में बड़ी मात्रा में मिथ्या छाप और अपमिश्रित दवाइयां मिलीं। टीम ने मौके से कंपनी के मालिक धीरेंद्र सिंह पुत्र ब्रह्म सिंह निवासी मोहल्ला शयाना, थाना शयाना, जिला बुलंदशहर, हाल निवासी ड्रीम होम कालोनी, किच्छा रोड, रुद्रपुर, ऊधम सिंह नगर को गिरफ्तार कर लिया।

    पूछताछ के दौरान पुलिस ने आरोपित की निशानदेही पर उसके गोदाम में भी छापा मारा। यहां से चंडीगढ़ मार्का अंग्रेजी शराब की कुल 118 पेटियां बरामद हुईं।

    बरामद शराब की पेटियां छोटी-बड़ी बताई जा रही हैं। संयुक्त टीम द्वारा बरामद दवाइयों और शराब को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस के अनुसार, प्रकरण में दो अन्य आरोपितों के नाम भी सामने आए हैं, जो फिलहाल फरार बताए जा रहे हैं।

    उनकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। संयुक्त कार्रवाई के बाद संबंधित विभागों की ओर से आरोपितों के विरुद्ध नियमानुसार अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। पुलिस और औषधि नियंत्रण विभाग की टीम बरामद दवाइयों के नमूने लेकर उनकी जांच भी कराएगी।

    यह भी पढ़ें- मुजफ्फरपुर में एक साल तक पुलिस को देता रहा चकमा, आखिर एसटीएफ के शिकंजे में फंस गया टॉप-10 बदमाश अक्षय

    यह भी पढ़ें- हरियाणा से भागकर मुजफ्फरपुर में छिपा था नशा तस्कर, एसटीएफ ने ऐसे दबोचा

    image

    बाजपुर में दवा फैक्ट्री पर कार्रवाई करने वाली टीम पकड़े गए सामान के साथ। ‌जागरण

    खबरें और भी