विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 27, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

चाकू की नोंक पर बहन के देवर ने किया दुष्‍कर्म

By Gaurav KalaEdited By:
Updated: Wed, 01 Mar 2017 02:16 AM (IST)

युवती का कहना है कि उसकी बहन के देवर ने चाकू की नोंक पर उसके साथ दुष्‍कर्म किया। फिर शादी करुंगा कहकर एक होटल ले गया। वहां उससे फिर दुष्‍कर्म किया।

चाकू की नोंक पर बहन के देवर ने किया दुष्‍कर्म
चाकू की नोंक पर बहन के देवर ने किया दुष्‍कर्म

खटीमा, [जेएनएन]: गांव की युवती से चाकू की नोंक पर दुष्कर्म किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़िता ने अपनी बहन के देवर के खिलाफ इसकी शिकायत पुलिस से की है। जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

युवती ने पुलिस को बताया कि सितारगंज कोतवाली क्षेत्र के सेजनी गांव का रहने वाला युवक उसकी मौसी की पुत्री का देवर है। जिसका उसके घर भी आना जाना था। युवक ने मीठी-मीठी बातें कर नजदीकी बढ़ाने लगा।
आरोप है 22 दिसंबर को दिन में अकेला पाकर उसके घर में जबरन घुस आया और उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा। विरोध करने पर युवक ने चाकू की नोंक पर उसके साथ दुष्कर्म किया।
इतना ही नहीं धमकी देने लगा कि यदि उसने यह बात किसी को बताई तो उसे जान से मार देगा। बाद में युवक ने उसे भरोसा दिया कि वह घर वालों से बात कर उससे शादी कर लेगा। 7 जनवरी को पंडित के पास चलने की बात कह कर उसे अपने साथ टनकपुर के होटल ले गया, वहां भी उसके साथ जबरन दुराचार किया।
पीड़िता का कहना है कि इसके बाद आरोपी आए दिन उसे परेशान करने लगा। लेकिन लोकलाज के चलते उसने पहले इसका जिक्र किसी से नहीं किया।