विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

रुद्रपुर: बारावफात जुलूस में भड़काऊ भाषण देने वाले मुफ्ती मुजीब गिरफ्तार, मदरसों पर दी थी चेतावनी

Updated: Sat, 29 Aug 2026 11:36 AM (IST)

रुद्रपुर में बारावफात जुलूस के दौरान भड़काऊ भाषण देने वाले मुफ्ती मुजीब को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर।

सांकेतिक तस्वीर।

HighLights

  1. रुद्रपुर में बारावफात जुलूस के दौरान मुफ्ती मुजीब ने दिया भाषण।

  2. मदरसों को बंद करने पर गंभीर परिणाम भुगतने की दी चेतावनी।

  3. पुलिस ने मुफ्ती मुजीब को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया।

जागरण संवाददाता, रुद्रपुर। बारावफात जुलूस के दौरान त्रिशुल चौक पर मदरसों को बंद करने को लेकर भड़काऊ भाषण देने वाले मुफ्ती मुजीब को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बुधवार को रुद्रपुर में निकाले गए बारावफात के जुलूस के दौरान त्रिशुल चौक में एक सभा हुई थी। जिसके बाद गुरुवार को इंटरनेट मीडिया पर वहां हुई भाषण की एक वीडियो प्रसारित हुई थी, जिसमें रामपुर के दड़ियाल टांडा निवासी मुफ्ती मुजीब मदरसों को लेकर कहते हुए दिखाई दे रहे हैं कि इनके बारे में ज्यादा फैसला न किया जाए।

ईदगाह की जमीन की मांग

उनका कहना था कि मदरसों में लोगों को तालीम दी जाती है और किसी पर जुल्म, ज्यादती या चोरी न करने की सीख दी जाती है। इसके बाद वह मदरसों को बंद करने की स्थिति में परिणाम भुगतने की चेतावनी देते हुए दिखाई दे रहे थे। वीडियो में मुफ्ती ईदगाह की भूमि वापस करने की मांग भी करते नजर आ रहे हैं।

आज कोर्ट में होगा पेश

वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित होने के बाद पुलिस ने मुफ्ती मुजीब के विरुद्ध प्राथमिकी पंजीकृत कर शुक्रवार देर रात हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी थी। रम्पुरा चौकी प्रभारी ने बताया कि पूछताछ के बाद मुफ्ती मुजीब को गिरफ्तार कर लिया है। जिसके बाद उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा।

यह भी पढ़ें- देहरादून में स्वाइन फ्लू H1N1 के आठ नए मरीज मिले: 67 पहुंची संक्रमितों की संख्या, बच्चों-बुजुर्गों का रखें खास ध्यान

यह भी पढ़ें- देहरादून नगर निगम की बहनों की सुरक्षा के लिए नई पहल, हर वार्ड में लगेंगे CCTV कैमरे