पंतनगर एयरपोर्ट के इंटरनेशनल एक्पेंशन की ओर बढ़े कदम, बनेगा वैकल्पिक हाईवे; 180 करोड़ होंगे खर्च
पंतनगर एयरपोर्ट के अंतरराष्ट्रीय विस्तारीकरण के लिए 7.87 किमी लंबा वैकल्पिक राष्ट्रीय राजमार्ग बनाया जाएगा। इस पर लगभग 180 करोड़ रुपये खर्च होंगे। ...और पढ़ें

इस तस्वीर का उपयोग सांकेतिक रूप में किया गया है।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, रुद्रपुर । पंतनगर में अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट की कसरत तेज हो गई है। इसी क्रम में पंतनगर को जाने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग को तोड़ा जाएगा। लेकिन एनएच तोड़ने से पहले उसके वैकल्पिक मार्ग की तैयारी चल रही थी, गुरुवार को एनएच के लिए उसकी स्वीकृति भी मिल गई। अब करीब साढे सात किमी लंबा एनएच बनाया जाएगा, जिस पर करीब 180 करोड़ रुपये खर्च होंगे।
पंतनगर एयरपोर्ट का विस्तारीकरण हो रहा है। अब यहां से अंतरराष्ट्रीय उड़ानों का लाभ कुमाऊं ही नहीं बल्कि रुहेलखंड को भी मिलने लगेगा। सरकार ने 524.7 एकड़ भूमि पर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा तैयार करने की समयसीमा जनवरी-2028 रखी है। लेकिन उससे पहले यहां विस्तारीकरण के लिए काफी काम होना बाकी है।
400 करोड़ रुपये के इस प्रोजेक्ट में रनवे भी तैयार किया जाएगा। मौजूदा हाईवे रनवे में आ रहा है। ऐसे में अब सामान्य वाहनों के लिए एक अलग हाईवे की जरूरत पड़ रही थी। जिसको लेकर एयरपोर्ट अथारिटी ने एनएच को पत्र लिखा था। एनएच ने अलग हाईवे बनाने के लिए प्रस्तावित खाका तैयार किया। जो कुछ संशोधनों के बाद अब स्वीकृत हो गया है।
एनएच के साइड इंचार्ज तुषार गुप्ता ने बताया कि स्वीकृत हाईवे 7.87 किमी का होगा। डीपीएस कंस्ट्रक्शन कंपनी को काम मिला है। काम का एग्रीमेंट हो गया है। करीब 180 करोड़ रुपये से बनने वाला यह हाईवे टाटा मोटर्स के सामने से एयरपोर्ट के पीछे को घूमेगा आैर वहां से सीधे टोल-प्लाजा पर निकलेगा। इसके निर्माण की प्रक्रिया जल्द शुरू होने वाली है, इसके निर्माण के बाद ही मौजूदा हाईवे रनवे के लिए सौंपा जाएगा। इससे वाहनों की आवाजाही में दिक्कत नहीं होगी।
यह भी पढ़ें- इंडिगो ने बदला दिल्ली-पंतनगर उड़ानों का शेड्यूल, नई उड़ानों के लिए ऑनलाइन बुकिंग शुरू
यह भी पढ़ें- उत्तराखंड में 'हर खेत को पानी' योजना का 70% काम पूरा, पंतनगर हवाई अड्डे का होगा विस्तार