Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    प्रियंका गांधी की जेठानी सायरा वाड्रा को मिला फार्म पर कब्जा, नसरीन हुई बाहर

    Updated: Sun, 05 Jul 2026 09:22 AM (IST)

    न्यायालय के आदेश के बाद प्रियंका गांधी की जेठानी सायरा वाड्रा को किच्छा स्थित खान फार्म का कब्जा मिल गया है। नसरीन सांगा को फार्म से बाहर कर दिया गया, ...और पढ़ें

    इस तस्वीर का उपयोग सांकेतिक रूप में किया गया है।

    इस तस्वीर का उपयोग सांकेतिक रूप में किया गया है।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, किच्छा । खान फार्म की भूमि पर कब्जे के विवाद का न्यायालय के आदेश के उपरांत पटाक्षेप होता दिखाई दे रहा है। शनिवार देर शाम सायरा वाड्रा ने दो वाहनों के साथ फार्म में प्रवेश किया। वही नसरीन सांगा फार्म से बाहर चली गई। इस दौरान सुरक्षा की दृष्टि से वहां पुलिस फोर्स तैनात रहा।

    बुधवार सुबह सायरा वाड्रा के खान फार्म में कार्यरत कर्मियों को उनका वेतन भुगतान कर जाने के उपरांत कब्जे को लेकर विवाद हो गया था।

    प्रशासन व विधायक तिलक राज बेहड़ के बीच तीखी नोंक झोंक

    सायरा वाड्रा ने नसरीन सांगा पर अवैध रूप से उनके फार्म में घुस कर वहां लगे सीसीटीवी क्षतिग्रस्त कर ताले तोड़ कब्जा करने का आरोप लगाया था सायरा वाड्रा द्वारा पुलिस आफिस पहुंच शिकायत के बाद भी कोई कार्रवाई नही हुई। जिस पर बुधवार शाम सायरा वाड्रा के साथ विधायक तिलक राज बेहड़ कोतवाली पहुंच गए।

    उन्होंने जब वहां जबरन घुसे लोगों को बाहर निकालने की बात की तो प्रशासन द्वारा न्यायालय जाने का जवाब दिया। जिस पर भड़के विधायक बेहड प्रशासन पर मिलीभगत का आरोप लगाते हुए फार्म के बाहर पहुंच गए। वहा तैनात फोर्स ने जब फार्म का गेट बंद कर दिया तो उन्होंने वहां धरना प्रारंभ कर दिया था।

    इस दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष हिमांशु गाबा, पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल सहित भारी संख्या में कार्यकर्ताओं के वहां पहुंच जाने पर माहौल गर्मा गया था। धरने के दौरान दूसरे पक्ष के गेट के अंदर से सामने आने के बाद माहौल गर्माया तो प्रशासन व विधायक तिलक राज बेहड़ के बीच तीखी नोंक झोंक हुई थी।

    खबरें और भी

    मध्य रात्रि प्रशासन द्वारा गुरुवार को दोनों पक्षों के दस्तावेज जांचने के आश्वासन के उपरांत धरना समाप्त कर दिया गया था। इस दौरान नसरीन सांगा के अंदर मौजूद होने के चलते सायरा वाड्रा ने भी अंदर जाने की मांग की थी, परंतु प्रशासन ने कानून व्यवस्था का हवाला देते हुए अनुमति नहीं दी। गुरुवार को एडीएम प्रशासन पंकज उपाध्याय के सामने तहसील के बंद कमरे में दोनों पक्षों के बीच हुई वार्ता हुई।

    लगभग तीन घंटे की मैराथन वार्ता के उपरांत प्रशासन ने दोनों पक्षों को न्यायालय से आदेश पर कार्रवाई के लिए सहमत करवा लिया था। उसके बाद मामला उच्च न्यायालय पहुंच गया था। न्यायलय से आदेश मिलने के बाद सायरा वाड्रा ने एसएसपी व डीएम कार्यालय में आदेश की प्रति उपलब्ध करवां दी थी। जिसके फार्म पर सुरक्षा की दृष्टि से तैनात फोर्स द्वारा दूसरे पक्ष को न्यायालय का आदेश रिसिव करवा दिया गया। जिसके बाद नसरीन पक्ष के देर रात फार्म से जाने के बाद सायरा वाड्रा ने फार्म में प्रवेश कर भूमि पर अपना कब्जा लिया। इस दौरान भारी पुलिस फोर्स तैनात रहा।

    नसरीन सांगा का फार्म की भूमि से नहीं कोई सरोकार

    रुद्रपुर : प्रशासन की कार्रवाई से पूर्व सिटी क्लब में सायरा वाड्रा व सिकंदर आलम खान के अधिवक्ता पियूष पंत ने बताया 3 मई 2014 को नसरीन सांगा ने शपथ पत्र देकर अपने आपको भूमि संबंधित समस्त विवादों से अलग कर लिया था। उस समझाैते के आधार पर उनको बैंक आफ बड़ौदा के चेक के माध्यम से दस लाख रुपये भी अदा किए गए थे।

    सायरा वाड्रा की बुआ कुलसुम खान की मृत्यु के अगले ही दिन अचानक कुलसुम खान की बहन नसरीन सांगा ने सामने आ अपना दावा कर दिया था। जबकि उन्होंने स्वयं शपथ पत्र देकर भूमि के समस्त दावों से अपने आपको पूर्व में अलग कर लिया था। जिसके चलते नसरीन सांगा का खान फार्म की भूमि पर कोई दावा नहीं बनता है।

    जबरन कब्जे के उपरांत प्रशासन से वार्ता के उपरांत सिकंदर आलम खान ने उच्च न्यायालय व सायरा वाड्रा ने स्थानीय न्यायालय गई थी। उन्होंने न्यायालय के आदेश की प्रति डीएम व एसएसपी कार्यालय में उपलब्ध करवा उसका अक्षरक्ष: पालन की अपेक्षा की थी।

    मैं अपने घर में आकर बहुत खुश हूं,सत्य की जीत हुई है, न्यायालय के आदेश के बाद वह अपने फार्म पर आ गई है। नसरीन सांगा और उसके सहयोगी यहां से जा चुके है। प्रशासन व पुलिस की वह आभारी है जिनका मुझे सहयोग मिला। - सायरा वाड्रा

    यह भी पढ़ें- प्रियंका गांधी वाड्रा की जेठानी के भूमि विवाद में उत्तराखंड हाई कोर्ट सख्त, एसडीएम-एसएचओ तलब

    यह भी पढ़ें- उत्तराखंड के फार्म विवाद से जुड़ा प्रियंका वाड्रा की जेठानी का नाम, विधायक बेहड़ ने दी आत्मदाह की चेतावनी