रुद्रपुर में पति ने बेटे को छीना, विरोध करने पर पत्नी पर ईंट से किया जानलेवा हमला
रुद्रपुर में एक पति ने अपनी पत्नी से आठ साल के बेटे को जबरन छीन लिया और जब पत्नी बेटे को वापस लेने घर पहुंची तो उस पर ईंट से हमला कर दिया। ...और पढ़ें

इस तस्वीर का उपयोग सांकेतिक रूप में किया गया है।
HighLights
पति ने पत्नी से आठ साल के बेटे को छीना
पति ने बेटे को छीना, पत्नी पर ईंट से जानलेवा हमला
पुलिस ने आरोपी पति पर जानलेवा हमले का मामला दर्ज किया
जागरण संवाददाता, रुद्रपुर । अस्पताल जा रही महिला से उसके आठ साल के पुत्र को पति जबरन छीनकर घर ले गया। जब महिला घर पहुंची और पुत्र को वापस मांगा तो पति ने उसके सिर पर ईंट से वारकर जानलेवा हमला कर दिया। जिससे वह घायल हो गई। मामले में पुलिस ने आरोपित पति पर प्राथमिकी पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी है।
बाजपुर दोराहा निवासी लवली पत्नी विशाल ने बताया कि वह मूलरूप से ट्रांजिट कैंप आजाद नगर की रहने वाली है। उसका पति विशाल शराब पीकर गालीगलौच, लड़ाई झगड़ा करता रहता था। मारपीट कर उसका हाथ भी तोड़ दिया था। जिसके चलते वह अपने दो बच्चों के साथ चार माह से दोराहा बाजपुर में रह रही है।
महिला गंभीर रूप से घायल
मंगलवार को वह अपने आठ साल के पुत्र के साथ रुद्रपुर जिला अस्पताल आ रही थी। जब वह रोडवेज स्टेशन डीडी चौक पर पहुंची तो उसका पति विशाल आया और पुत्र प्रिंस को जबरन अपने साथ ट्रांजिट कैंप स्थित घर ले गया।
जब वह पीछे पीछे घर पहुंची और विशाल से पुत्र को वापस करने को कहा तो उसने जान से मारने की नियत से सिर पर ईंट से कई बार वार कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई।
खबरें और भी
बाद में आरोपित पुत्र को लेकर वहां से भाग गया। इसकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसके पुत्र को वापस दिलाया। लवली ने पुलिस से पति पर कार्रवाई की मांग की है।
सीओ सिटी विभव सैनी ने बताया कि पति पर जानलेवा हमले की प्राथमिकी पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी गई है। आरोपित की तलाश की जा रही है, जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
यह भी पढ़ें- रुद्रपुर में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके वालों ने जताई हत्या की आशंका
यह भी पढ़ें- रुद्रपुर में महिला से अभद्रता, पति ने विरोध किया तो आरोपी ने हाथ में काटा दांत