उत्तराखंड में नवोदय विद्यालय से 11वीं का छात्र लापता, पहुंचा दिल्ली वाले चाचा के पास
रुद्रपुर के पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय से 11वीं का छात्र छात्रावास से लापता हो गया था। ...और पढ़ें


समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, रुद्रपुर। पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय से कक्षा-11 विज्ञान वर्ग का छात्र छात्रावास से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया।
मामले में पुलिस ने छात्र की गुमशुदगी पंजीकृत कर उसकी तलाश शुरू करते हुए उसका मोबाइल सर्विलांस पर लगाने के साथ ही उसके आने जाने वाले रूट पर लगे सीसीटीवी कैमरे चेक किए गए। बाद में पता चला कि छात्र दिल्ली में अपने चाचा के यहां पहुंचा है और वह उसे लेकर वापस रुद्रपुर आ रहे हैं।
पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय के प्राचार्य प्रमोद कुमार विद्यार्थी ने सौंपी तहरीर में कहा था कि मूलरूप से मुंडिया जागीर बहेड़ी बरेली और हाल बरा किच्छा निवासी आराद्य प्रताप कक्षा-11 विज्ञान वर्ग का छात्र है। शनिवार देर रात वह विद्यालय के छात्रावास से संदिग्ध हालात में लापता हो गया।
इस पर उसकी काफी तलाश की गई लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। बताया कि छात्र के पास मोबाइल फोन भी है। छात्र के अचानक छात्रावास से गायब होने की सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और जानकारी ली। साथ ही छात्र की गुमशुदगी पंजीकृत कर उसकी तलाश शुरू कर दी गई है।
कोतवाल प्रकाश दानू ने बताया कि छात्र की गुमशुदगी पंजीकृत कर उसकी तलाश की जा रही थी। इस बीच सूचना मिली कि वह अपने चाचा के यहां दिल्ली पहुंच गया है। जिसके बाद स्कूल प्रबंधन ने उससे वीडियो काल के जरिए बात की। छात्र अपने चाचा के साथ वापस रुद्रपुर लौट रहा है।
यह भी पढ़ें- बागपत में संस्कृत गुरुकुल से दो छात्र लापता, पुलिस टीम तलाश में जुटी
यह भी पढ़ें- आगरा से नवीं क्लास के दो छात्र लापता, जंतर-मंतर जाने की आशंका, कैंट स्टेशन पर मिली फुटेज