Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    दिल्ली से लौटते समय डंपर और कार की हुई भिड़ंत, तीन युवकों की मौके पर ही मौत

    Updated: Tue, 27 Jan 2026 08:25 PM (IST)

    काशीपुर के गिन्नीखेड़ा में दिल्ली से लौट रही कार को तेज रफ्तार डंपर ने टक्कर मार दी। इस भीषण हादसे में कार सवार तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जब ...और पढ़ें

    सांकेतिक तस्वीर।

    सांकेतिक तस्वीर।

    HighLights

    1. गिन्नीखेड़ा में डंपर-कार की भीषण टक्कर हुई।

    2. हादसे में तीन युवकों की मौके पर मौत।

    3. दो अन्य गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में भर्ती।

    संवाद सहयोगी जागरण, काशीपुर। गिन्नीखेड़ा क्षेत्र में सोमवार तड़के दिल्ली से लौट रही एक कार को गलत दिशा से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में कार सवार तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हैं।

    25 वर्षीय आकाश दीप पुत्र बलविन्दर सिंह निवासी कनकपुर, सोमवार सुबह करीब 4:00 बजे अपनी कार से दिल्ली से काशीपुर लौट रहा था। जैसे ही वे गिन्नीखेड़ा तहसील के पास पहुंचे, विपरीत दिशा से आ रहे डंपर ने उनकी कार को टक्कर मार दी। इस हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए।

    हादसे में साथ आ रहे आकाश दीप, गुरजिन्दर पुत्र स्व. अवतार सिंह निवासी भरतपुर, काशीपुर व मो. खादिम पुत्र मुनवर हुसैन निवासी अफजलगढ़, यूपी की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि प्रोफेसर नईम निवासी अफजलगढ़, यूपी व राजे आलम निवासी लक्ष्मीपुर पट्टी, काशीपुर गंभीर रूप से घायल हो गए।

    दोनों का एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटना के बाद मृतक के स्वजनों में कोहराम मच गया है। आकाश के मौसेरे भाई कनकपुर निवासी मंजोत सिंह की तहरीर पर पुलिस ने आरोपित डंपर चालक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली है।

    खबरें और भी

    आइटीआइ थानाध्यक्ष रवि सैनी ने बताया कि डंपर व चालक को कब्जे में ले लिया गया है। पोस्टमार्टम कराकर शव स्वजनों को सौंप दिया गया था। आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

    यह भी पढ़ें- छिंदवाड़ा में चलती ट्रेन दो हिस्सों में बंटी, तीन डिब्बे हुए अलग, यात्रियों में मची अफरा-तफरी, टला बड़ा हादसा

    यह भी पढ़ें- आगरा ग्वालियर हाईवे पर हादसा, डंपर की टक्कर से जीजा की मौत; साला घायल