उत्तराखंड में सड़क हादसे के बाद सिख युवक पर हमला, पगड़ी उतारी और बाल खींचे
उत्तराखंड के बाजपुर में सड़क हादसे के बाद विवाद हिंसक हो गया, जिसमें एक सिख युवक संदीप सिंह की पगड़ी उतारकर मारपीट की गई। ...और पढ़ें

पुलिस को जानकारी देते पीड़ित. Jagran

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, बाजपुर। उत्तराखंड के बाजपुर के बन्नाखेड़ा में शुक्रवार देर रात सड़क हादसे के बाद शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते हिंसक हो गया। संजय नगर वार्ड-7 निवासी संदीप सिंह के साथ कथित तौर पर मारपीट की गई, उनकी पगड़ी उतार दी गई और बाल खींचे गए।
सिख समाज के लोगों द्वारा विवाद की स्थिति को आगे न बढ़ाते हुए दोनों पक्षों के बीच समझौता कर दिया गया। वर्तमान में तनाव समाप्त हो गया है।
जानकारी के मुताबिक सूचना पर पहुंची पुलिस जब हालात संभालने लगी तो कुछ लोगों ने पुलिसकर्मियों के साथ भी धक्का-मुक्की और हाथापाई की। पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद स्थिति पर काबू पाया और दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से प्रसारित हो रहा है, जिसके आधार पर भी जांच की जा रही है।
संवेदनशीलता को देखते हुए बन्नाखेड़ा में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर गश्त बढ़ा दी गई। पुलिस का कहना है कि बारीकी से जांच की जा रही है। दोषियों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
जानकारी के अनुसार बन्नाखेड़ा क्षेत्र के संजय नगर वार्ड-7 निवासी संदीप सिंह का देर रात एक वाहन से सड़क हादसा हो गया। दुर्घटना के बाद मौके पर मौजूद कुछ लोगों से कहासुनी शुरू हुई, जो कुछ ही देर में मारपीट में बदल गई। आरोप है कि विवाद के दौरान संदीप सिंह के साथ बेरहमी से मारपीट की गई और उनकी पगड़ी उतारकर बाल खींचे गए। इस घटना से क्षेत्र में तनाव की स्थिति बन गई।
खबरें और भी
पुलिस पहुंची तो जवानों से भी धक्का-मुक्की
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को शांत कराने का प्रयास किया। इसी दौरान कुछ लोगों ने पुलिसकर्मियों के साथ भी अभद्रता करते हुए धक्का-मुक्की और हाथापाई की। काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने घायल संदीप सिंह और रैटा ग्राम प्रधान को हिरासत में लेकर कोतवाली पहुंचाया, जहां दोनों पक्षों से पूछताछ की गई। घटना के बाद क्षेत्र में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर निगरानी बढ़ा दी गई।
इलाके में तनाव, पुलिस ने बढ़ाई निगरानी
घटना के बाद बन्नाखेड़ा क्षेत्र में तनाव का माहौल बना। हालांकि पुलिस अधिकारियों ने समय रहते स्थिति को नियंत्रित कर लिया। संवेदनशीलता को देखते हुए क्षेत्र में लगातार पुलिस गश्त और निगरानी बढ़ा दी गई है, ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति से बचा जा सके।
पुलिस बोली- दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पूरे घटनाक्रम की गंभीरता से जांच की जा रही है। वायरल वीडियो सहित सभी उपलब्ध साक्ष्यों की जांच की जा रही है। घटना से जुड़े प्रत्येक पहलू की पड़ताल कर आरोपितों की पहचान की जाएगी और उनके विरुद्ध साक्ष्यों के आधार पर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल क्षेत्र में स्थिति सामान्य बताई जा रही है।