Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Uttarakhand Weather: अगले पांच दिन सूर्य देव बरपाएंगे कहर, कम नहीं होगा तापमान

    Updated: Wed, 22 Apr 2026 02:45 PM (IST)

    काशीपुर और तराई क्षेत्र में तापमान में मामूली गिरावट के बावजूद अगले पांच दिनों तक 38-40 डिग्री सेल्सियस के बीच गर्मी बने रहने का अनुमान है। ...और पढ़ें

    पांच दिन तापमान 38 से 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान।

    पांच दिन तापमान 38 से 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, काशीपुर। पिछले कुछ दिनों की तेजी के बाद मंगलवार को तराई के तापमान में गिरावट देखी गई। तीन दिनों के बाद तापमान 38 डिग्री से नीचे आया है। यद्यपि यह राहत लंबी रहने वाली नहीं है। मौसम विभाग के अनुसार अगले पांच दिन तापमान 38 से 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

    तराई में अप्रैल शुरुआत में तापमान में 34 डिग्री सेल्सियस पहुंचने लगा था। सात व आठ अप्रैल को सशक्त पश्चिमी विक्षोभ आने से मौसम एकाएक बदल गया था। 10 अप्रैल को तराई का तापमान 30.3 डिग्री सेल्सियस पर आ गया था।

    समूचे प्रदेश में मौसम शुष्क

    धीरे-धीरे तापमान में तेजी आते गई। 14 अप्रैल को यह बढ़कर 36.0 डिग्री और फिर 19 अप्रैल को 39.4 डिग्री सेल्सियस पर आ गया था। पिछले कुछ दिनों में तराई में तपिश बढ़ी हुई है। दिन के समय घरों से निकलना मुश्किल हो रहा है। मंगलवार को पंतनगर का अधिकतम तापमान 37.7 डिग्री व न्यूनतम 15.0 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। अधिकतम तापमान सामान्य से 1.3 डिग्री अधिक व न्यूनतम 2.2 डिग्री कम रहा।

    राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक डा. सीएस तोमर ने बताया कि बुधवार व गुरुवार को समूचे प्रदेश में मौसम शुष्क बना रहेगा। नया पश्चिमी विक्षोभ आने से 24 अप्रैल से पर्वतीय क्षेत्र में आंशिक बादल छाने के साथ कहीं कहीं बूंदाबांदी हो सकती है।

    पिछले पांच दिनों का तापमान

    • 17 अप्रैल 36.6
    • 18 अप्रैल 39.2
    • 19 अप्रैल 39.4
    • 20 अप्रैल 39.0
    • 21 अप्रैल 37.7

    गर्मी के बीच आग लगने के मामले बढ़े

    काशीपुर: गर्मी बढ़ने के साथ आग लगने की घटनाएं भी बढ़ती जा रही हैं। मंगलवार को काशीपुर में चार स्थानों से आग लगने की घटनाएं हुई। शिवलालपुर क्षेत्र में बेल पेपर मिल के पास कुलबीर सिंह की गेहूं की कटी फसल में आल लग गई। सूचना पर पहुंची फायर टीम ने आग को पूरी तरह बुझा दिया।

    ग्राम गिन्नी खेड़ा में जसविंदर सिंह के खेत में रखे भूसे के ढेर में आग लग गई। परमानंदपुर में गेहूं के खेत के पास झाड़ियों और कूड़े के ढेर में आग लगने की घटना सामने आई। डोबरा टांडा क्षेत्र में झाड़ियों में लगी आग को गेहूं के खेत तक पहुंचने से रोक लिया गया।

    खबरें और भी

    अग्निशमन अधिकारी श्याम सिंह ने बताया कि फायर कर्मियों की तत्परता दिखाते हुए आग पर काबू किया। टीम में दीपक राठौर, राजेश जिनगोड़ी, रजनी, सुमित कुमार, बलवंत, पंकज कुमार, सुष्मिता, संदीप शर्मा, सोहन सिंह, राहुल, सुमित पवार, कृपाल सिंह शामिल रहे।

    यह भी पढ़ें- गर्मी का 10 साल का टूटा रिकॉर्ड, मुजफ्फरपुर में 40 डिग्री पहुंचा पारा, दो दिन लू का अलर्ट

    यह भी पढ़ें- UP Weather: कासगंज में 42 डिग्री तापमान, लू से बढ़ा हीट स्ट्रोक का खतरा; स्कूल का समय बदला